29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

‘द कश्मीर फाइल्स’ को प्रकाश राज ने कहा ‘बकवास’, निर्देशक बोले- बताओ! छोटी सी फिल्म ने अर्बन नक्सलों की नींद उड़ा दी

'पठान' ( pathaan ) की तारीफ करते हुए मीडिया इंटरव्यू में मशहूर एक्टर प्रकाश राज ( prakash raj ) ने विवेक अग्निहोत्री ( vivek agnihotri ) की 'द कश्मीर फाइल्स' को 'प्रोपेगैंडा फिल्म' बताया था। अब उसपर विवेक का पलटवार देखने को मिला।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुंबई

•

image

Riya Jain

•

Updated: 9 Feb 2023, 4:34 PM IST

1163019-tkf-final.jpg

बॅालीवुड इंडस्ट्री की चर्चिच फिल्म 'द कश्मीर फाइल्स' ( the kashmir files ) को भले ही रिलीज हुए सालभर हुआ है। लेकिन अभी भी इस मूवी को लेकर आए दिन खबरें आती रहती हैं। हाल ही 'पठान' ( pathaan ) की तारीफ करते हुए मीडिया इंटरव्यू में मशहूर एक्टर प्रकाश राज ( prakash raj ) ने विवेक अग्निहोत्री ( vivek agnihotri ) की 'द कश्मीर फाइल्स' को 'प्रोपेगैंडा फिल्म' बताया था। अब उसपर विवेक का पलटवार देखने को मिला। हाल ही उन्होंने ट्विटर पर अपना रिएक्शन शेयर किया।

प्रकाश राज और विवेक अग्निहोत्री में छिड़ी जंग

विवेक अग्निहोत्री ने गुरुवार को प्रकाश राज पर पलटवार करते हुए उन्हें 'अंधकार राज' कहा था। अपने ट्विटर पर विवेक ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा, 'एक छोटी सी फिल्म... The Kashmir Files ने अर्बन नक्सलवादियों की रातों की नींद इस कदर उड़ा दी है कि उनकी एक पीढ़ी एक साल बाद भी परेशान है, अपने दर्शकों को भौंकने वाला कुत्ता कह रही है। अंधकार राज, मैं भास्कर कैसे प्राप्त कर सकता हूं, वह/वह सब आपका है। हमेशा के लिए।'

'द कश्मीर फाइल्स' का प्रोड्यूसर बेशर्म है - प्रकाश
हाल ही प्रकाश राज केरल में एक कार्यक्रम में गए जहां उन्होंने शाहरुख खान की फिल्म पठान की सफलता को लेकर बात कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने विवेक अग्निहोत्री 'द कश्मीर फाइल्स' को लेकर भी काफी कुछ कह डाला। एक्टर बोले,'द कश्मीर फाइल्स एक बकवास फिल्म है, लेकिन हम जानते हैं कि इसे किसने प्रोड्यूस किया है.. बेशर्म। अंतरराष्ट्रीय ज्यूरी उन पर थूकती है। निर्देशक अभी भी पूछ रहा है 'मुझे ऑस्कर क्यों नहीं मिल रहा है?' उसे भास्कर भी नहीं मिलेगा। मैं आपको बता रहा हूं क्योंकि वहां एक संवेदनशील मीडिया है। यहां आप एक प्रोपेगैंडा फिल्म कर सकते हैं।'