मॉडलिंग के बाद प्रीति (Preity Zinta) को कई ऐड भी मिले और धीरे-धीरे उन्होंने बॉलीवुड की तरफ रुख करना शुरू किया। इसी दौरान डायरेक्टर मणिरत्नम फिल्म दिल से के लिए एक नए चेहरे की तलाश कर रहे थे। शाहरूख खान और मनीषा कोइराला को लीड रोल के लिए पहले ही साइन किया जा चुका था लेकिन एक सपोर्टिंग कैरेक्टर की भी जरूरत थी जिसके लिए प्रीति जिंटा को साइन किया गया। दिल से भले ही फ्लॉप रही लेकिन प्रीति ने अपने अभिनय से सबका दिल जीत लिया और उनके एक्टिंग करियर की शुरूआत हो गई। इसके बाद प्रीति क्या कहना, दिल चाहता है, दिल है तुम्हारा, लक्ष्य, द हीरो, कोई मिल गया, कल हो ना हो, वीर जारा, कभी अलविदा ना कहना और सलाम नमस्ते जैसी फिल्मों में काम किया।