बताया जाता है कि साल 2001 में जब फिल्म 'चोरी-चोरी, चुपके-चुपके' उन दिनों काफी चर्चा में रहने वाली फिल्म थी क्योकि इस फिल्म में किसी बड़े निर्देशक का पैसा नही लगा था बल्कि अंडरवर्ल्ड डॉन छोटा शकील(don Chhota Shakeel) ने इस फिल्म पर पैसा लगाया था। लेकिन कागजात मुंबई के हीरा व्यापारी भरत शाह(Bharat Shah) के नाम से बनाए गए थे। जब पुलिस ने इस मामले में भरत शाह को अरेस्ट किया था और अब्बास मस्तान के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म के सभी प्रिंट भी सील कर दिए गए थे। हालांकि, इसके बाद पुलिस को जब गवाहों की जरूरत पड़ी थी। तो शाहरुख, से लेकर सलमान खान(Salman khan) तक ने इस मामले से कन्नी काट ली।