डब होकर साउथ में रिलीज होंगी हिंदी फिल्में
इसके अलावा आमिर खान (Amir Khan) अपनी फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा', रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) की सुपरहीरो मूवी 'ब्रह्मास्त्र', शाहरुख खान (Shahrukh Khan) की फिल्म 'पठान', सलमान खान (Salman Khan) की फिल्म 'टाइगर 3' और 'कभी ईद कभी दिवाली' को भी तमिल और तेलुगू में रिलीज किया जाएगा. बता दें कि इससे पहले भी कुछ हिंदी फिल्में तमिल, तेलुगू और मलयालम में रिलीज हुई है, जिनको ज्यादा सफलता तो नहीं मिल पाई, लेकिन बॉलीवुड स्टार्स एक बार फिर अपनी किस्तमत साउथ के सिनेमा में आजमाने के लिए तैयार हैं.