27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

व्हाट्स योर राशि फिल्म के दौरान प्रियंका को हुआ था हरमन से प्यार, शूटिंग खत्म होते ही करते थे ये काम…

कई साल पहले प्रियंका का नाम एक्टर हरमन बावेजा के साथ जुड़ा था। दोनों ने कुछ साल एक दूसरे को डेट किया।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Riya Jain

•

Updated: 12 Jul 2018, 4:04 PM IST

priyanka chopr and harman baweja love story

priyanka chopr and harman baweja love story

बॅालीवुड के बाद हॅालीवुड में अपनी जानदार एक्टिंग का दम दिखा चुकी प्रियंका चोपड़ा आज दुनिया की टॅाप पेड एक्ट्रेसेस में से एक हैं। उनका फिल्मी सफर काफी मुश्किल रहा लेकिन आज के दौर में शायद ही कोई हो जो पीसी को न जानता हो। उन्होंने कई बड़ी फिल्मों में काम किया और कई तरह के पुरस्कार अपने नाम किए। लेकिन जहां उनकी प्रोफेश्नल लाइफ सातवें आसमान पर थी वहीं पीसी अपने निजी जिंदगी में कई बार प्यार में धोखा खा चुकी हैं। कई साल पहले प्रियंका का नाम एक्टर हरमन बावेजा के साथ जुड़ा था। दोनों ने कई साल एक दूसरे को डेट किया। लेकिन कुछ परेशानियों ने दोनों को अलग कर दिया। आज हम आपको पीसी और हरमन की प्यार भरी दास्तान सुनाएंगे।

A post shared by Filmy Dangal (@filmydangal) on

प्रियंका चोपड़ा और हरमन बावेजा ने फिल्म 'व्हाट्स योर राशि ?' से साथ काम करना शुरु किया था। यह दोनों की साथ में पहली फिल्म थी। उसी दौरान प्रियंका और हरमन करीब आए। दोनों शूटिंग के बाद अक्सर साथ वक्त गुजारा करते थे। लेकिन उनकी दूसरी फिल्म 'लव स्टोरी 2050' के बाद यह रिलेशन खत्म हो गया। बता दें इस फिल्म को हरमन के पिता हैरी बावेजा ने डायरेक्ट किया था। खबरें थी कि बॉक्स ऑफिस पर इस फिल्म के फ्लॉप होने के बाद दोनों का रिश्ता काफी तनावों से गुजरने लगा था इसलिए दोनों ने अलग होना बेहतर समझा।

MONSOON SPECIAL: बारिश के मौसम में ये हसीन अदाकाराएं मदहोश होकर कर रहीं पानी वाला डांस, वीडियो वायरल

इस खबर की पुष्ठि तब हुई जब 2009 में दोनों ने न्यू ईयर अलग-अलग मनाया। ब्रेकअप के कुछ वक्त बाद प्रियंका का नाम शाहिद कपूर के साथ और हरमन का बिपाशा बसु के साथ जोड़ा गया।

SECRET GAMES में TRANSGENDER बनी इस एक्ट्रेस को लगातार देने पड़े 7 बार न्यूड सीन, निर्देशक ने कहा-मुझ माफ कर दो!

अगर प्रियंका के कॅरियर की बात करें तो पीसी एक बार फिर बॅालीवुड में वापसी करने पर विचार कर रही हैं। उनकी अनाउंसमेंट करने की देरी थी की प्रियंका को अपनी फिल्म में लेने के लिए निर्माता-निर्देशकों की लाइन लग गई है। बता दें वह जल्द ही सलमान खान के साथ उनकी फिल्म 'भारत' में नजर आने वाली हैं। इसी के साथ खबर है कि उन्होंने एक बॅायोपिक भी साइन कर ली है। बता दें यह बॅायोपिक महिला क्रिकेटर मिताली राज की है।

VIDEO: कुछ फैंस ने कैटरीना के साथ किया शर्मनाक व्यवहार, सड़क के बीचो-बीच सुनाने लगे खरी-खोटी







बड़ी खबरें

View All

बॉलीवुड

मनोरंजन

ट्रेंडिंग