30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

‘प्रियंका और निक अभी नहीं कर रहे हैं शादी!’, प्रियंका की मां ने बताई बड़ी वजह…

सभी खबरों को नकारते हुए हाल में प्रियंका चोपड़ा की मां मधु चोपड़ा ने शादी को लेकर बड़ा बयान दिया।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Riya Jain

•

Updated: 22 Aug 2018, 1:13 PM IST

priyanka chopra and nick jonas not going to marry this year

priyanka chopra and nick jonas not going to marry this year

बॅालीवुड और हॅालीवुड की मशहूर एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने हाल में अपने कथित ब्वॅायफ्रेंड निक जोनस संग 'रोका' किया। इस जश्न में बॅालीवुड के कई सेलेब्स शामिल हुए। जब से इस जोड़े का रोका हुआ है तभी से कयास लगाए जा रहे हैं कि इस साल प्रियंका और निक शादी कर लेंगे। पर इन सभी खबरों को नकारते हुए हाल में प्रियंका चोपड़ा की मां मधु चोपड़ा ने शादी को लेकर बड़ा बयान दिया।

इनाया की आंख पर पड़ी फ्लैश लाइट तो गरमा गई मॅाम सोहा, कैमरामैन को सुनाई खरी-खोटी

मधु चोपड़ा ने मीडिया की सारी खबरों को खारिज करते हुए ये साफ कर दिया है कि अभी प्रियंका और निक शादी नहीं कर रहे। उन्होंने एक इंटरव्यू के दौरान बताया कि, 'अभी तक शादी की तारीख तय नहीं हुई है। अभी हमने इस बारे में सोचा तक नहीं है। ये सब खबरें मात्र एक अफवाह है। अभी प्रियंका और निक के कई प्रोजेक्ट्स पेंडिंग हैं। दोनों पहले अपने काम की तरफ फोकस करना चाहते हैं। दोनों ने अभी शादी को लेकर कुछ नहीं सोचा है। '

BIRTHDAY BASH: 'बेबी डॅाल' सिंगर कनिका कपूर को जन्मदिन की बधाई देने पहुंचे ये बॅालीवुड सेलेब्स

इसके अलावा जब मधु से प्रियंका की शादी को लेकर पूछा गया तो उन्होंने कहा कि, 'मैं चाहती हूं प्रियंका और निक हिंदू रीति-रिवाजों के अनुसार शादी करें। भले ही मैं बाहर से मॅार्डन हूं पर अभी तक मैं अपने रिवाजों को भूली नहीं हूं और मैं उनका सम्मान करती हूं। '

इस बार कुछ हटकर होगी एक्ट्रेस हुमा कुरैशी की राखी, भाई से की ये स्पेशल डिमांड...

इसके अलावा जब मधु से निक को लेकर बात की गई तो उन्होंने बताया कि, 'निक ने रोके की पूजा को पूरी ईमानदारी के साथ निभाया। उनके लिए ये सबकुछ नया था इसके बावजूद इन रिवाजों को उन्होंने बखूबी निभाया। निक और उनके परिवार वाले बहुत अच्छे हैं। निक बहुत सुलझे हुए इंसान हैं। साथ ही वह सभी बड़ों का बेहद आदर सम्मान करते हैं। इससे ज्यादा एक मां को क्या चाहिए।'