scriptप्रियंका चोपड़ा और निक जोनस बने माता-पिता, इंस्टाग्राम पर पोस्ट कर दी खुशखबरी | Priyanka Chopra and Nick Jonas welcome baby via surrogate | Patrika News
बॉलीवुड

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस बने माता-पिता, इंस्टाग्राम पर पोस्ट कर दी खुशखबरी

बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा और अमेरिकन सिंगर निक जोनस के लिए यह खुशी का मौका है क्योंकि इस जोड़े ने सरोगेसी के जरिए एक बच्चे का स्वागत किया। इस जोड़े ने अपने-अपने सोशल मीडिया हैंडल पर इस खबर को अपने प्रशंसकों और अनुयायियों के साथ शेयर किया।

Jan 22, 2022 / 10:05 am

Archana Keshri

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास बने माता-पिता, इंस्टाग्राम पर पोस्ट कर दी खुशखबरी

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास बने माता-पिता, इंस्टाग्राम पर पोस्ट कर दी खुशखबरी

एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस के लिए ये साल ढेर सारी खुशिंयां लेकर आया है। प्रियंका और निक ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के जरिए सबको जानकारी दी है कि वो मां और पिता बन गए हैं। एक्ट्रेस ने कहा कि वो और निक ‘बहुत खुश’ हैं क्योंकि उन्होंने सरोगेसी के जरिए अपने बच्चे का स्वागत किया है।
प्रियंका चोपड़ा ने ना सिर्फ बॉलीवुड फिल्मों में अपना सिक्का जमाया है बल्कि हॉलीवुड में भी अपने एक्टिंग के दम पर खूब नाम कमाया है। उन्होंने साल 2018 में अमेरिकी गायक निक जोनस से शादी की थी। शादी के 3 साल बाद प्रियंका चोपड़ा मां बन गई हैं। उनका बच्चा सरोगेसी के जरिए हुआ है। प्रियंका और निक ने अपने इंस्टाग्राम अकांउट पर जानकारी शेयर करते हुए लिखा है, “हमें बताते हुए खुशी हो रही है कि सेरोगेसी के जरिए हम एक बच्चे का स्वागत कर रहे हैं। हम सम्मान के साथ कहना चाहते हैं कि इस विशेष समय में हमारी प्राइवेसी का ख्याल रखा जाए, हम अपने परिवार पर ध्यान केंद्रित करना चाहते हैं। धन्यवाद।”

इस नोट को शेयर करते हुए प्रियंका ने पोस्ट पर पति निक को टैग किया। प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस के फैंस कमेंट सेक्शन में लगातार उन्हें बधाई दे रहे हैं। तो वहीं निक ने इस पोस्ट को शेयर करते हुए प्रियंका को टैग किया है। दोनों ने जैसे ही सोशल मीडिया पर इस खबर को शेयर किया, पोस्ट कुछ ही वक्त में वायरल हो गया। इसे प्रशंसकों और शुभचिंतकों ने जोनस और चोपड़ा परिवार के नए सदस्य के लिए आशीर्वाद देने के साथ कई लाइक्स भी दिए हैं। जहां प्रियंका की इस पोस्ट पर 19 लाख से ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं तो वहीं निक की इस पोस्ट पर 15 लाख से ज्यादा लाइक्स आए हैं।

आपको बता दें, प्रियंका और निक ने 2018 में पारंपरिक हिंदू और ईसाई रीति-रिवाजों से शादी की थी। दोनों कि शादी किसी रॉयल फंक्शन से कम नहीं थी। अपनी शादी के बाद से, दोनों काफी खुश दिखाई देते हैं।

यह भी पढ़े – कौन है ये प्रज्ञा जायसवाल, जो कर रही हैं सलमान खान के साथ रोमांस?
यह भी पढ़े – दीपिका पादुकोण को को-स्टार के साथ किस करता देख रणवीर सिंह को हुई जलन, किया ऐसा कमेंट

Home / Entertainment / Bollywood / प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस बने माता-पिता, इंस्टाग्राम पर पोस्ट कर दी खुशखबरी

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो