
Priyanka Chopra Brother Marriage breaking Secret out
हाल में बॅालीवुड और हॅालीवुड की मशहूर एक्ट्रेस Priyanka Chopra के भाई Sidharth Chopra की शादी के टूटने की खबर सामने आई थी। इस खबर को सुन हर कोई हैरान रह गया। खुद प्रियंका चोपड़ा की मां Madhu Chopra ने इस बात को कंफर्म किया लेकिन शादी टूटने की वजह नहीं सामने आई। अब इसकी असल वजह सामने आई है।
हाल में एक इंटरव्यू के दौरान मधु चोपड़ा ने बताया, 'बेटे सिद्धार्थ ने कहा वो अभी शादी के लिए तैयार नहीं है। उसे थोड़ा टाइम और चाहिए। मुझे भी लगता है कि शादी जैसा फैसला जल्दी में लेना ठीक नहीं है।'
शादी के कैंसल होने पर मधु चोपड़ा ने बताया था कि सिद्धार्थ और इशिता ने अपनी रजामंदी से शादी नहीं कर रहे थे। हालांकि इसपर यह भी कयास लगाया जा रहा है की इशिता की हाल ही में हुई सर्जरी शादी की टूटने की असल वजह है। कपल के बीच सबकुछ ठीक ठाक नहीं था।
प्रियंका की होने वाली भाभी इशिता ने सर्जरी की तस्वीरों को सोाशल मीडिया पर शेयर भी किया। फोटोज में वो हॉस्पिटल के बेड पर लेटी हुई नजर आई थीं। शादी के टूटने के बाद इशिता ने कई तस्वीरें दोस्तों के साथ मस्ती करते हुए शेयर की हैं। फोटो के साथ ही उन्होंने लिखा, 'Cheers to new beginnings. With a goodbye kiss to beautiful endings.'
Updated on:
6 May 2019, 9:52 AM IST
Published on:
6 May 2019, 9:52 AM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.