29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

प्रियंका चोपड़ा ने निक जोनस के साथ सेलिब्रेट की तीसरी वेडिंग एनिवर्सरी. सामने आया ग्रैंड सेलिब्रेशन का वीडियो

निक ने इंस्टाग्राम पर सेलिब्रेशन का वीडियो पोस्ट किया है जिसमें बैकग्राउंड में बड़ा सा फॉरएवर लिखा हुआ दिख रहा है। कैमरा घूमता है और प्रियंका पर फोकस होता है। खाने-पीने के सामान से सजी टेबल पर प्रियंका कैमरे की ओर देखकर पोज देती हैं।
3 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Sneha Patsariya

•

Updated: 2 Dec 2021, 6:04 PM IST

priyanka

देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा और विदेसी चार्म निक जोनस की रोमांटिक बॉन्डिंग के किस्से हर जगह मशहूर हैं। पर्सनल हो या प्रोफेशनल दोनों ने अपनी लाइफ काफी अच्छे से बैलेंस कर रखी है। यही वजह है कि आज बॉलीवुड ही नहीं बल्कि हॉलीवुड में भी दोनों की बॉन्डिंग की मिसाल दी जाती है। आज ये स्टार कपल अपनी तीसरी एनिवर्सरी मना रहा है। 2 दिसम्बर 2018 को प्रियंका और निक ने हिन्दू रीति-रिवाज से शादी रचाई थी। दोनों अपने परिवार व कुछ रिश्तेदारों की मौजूदगी में जयपुर के उम्मेद भवन में शादी के बंधन मे बंधे थे। हिन्दू रीति- रिवाजों के बाद दोनों ने क्रिश्चियन धर्म के अनुसार भी शादी की थी। जितनी ख़ास और मशहूर दोनों की शादी थी, उतना ही प्यार उनकी जोड़ी को भी मिला। अब भले ही प्रियंका निक से उम्र में बड़ी हो, लेकिन कहते हैं ना कि प्यार में सब जायज़ है। ठीक ऐसा ही प्रियंका और निक के साथ हुआ। दोनों के प्यार की मिसाल के चर्चे दूर दूर तक मशहूर हैं। अक्सर दोनों को एक दूजे का साथ देते हुए और एक साथ घूमते फिरते देखा जाता है। होली हो, दिवाली हो या फिर क्रिसमस दोंनो एक साथ सभी त्योहारों का आनंद लेते हैं। प्रियंका और निक जनता का दिल जीतने में हमेशा आगे रहते हैं। अपनी शादी के तीन साल पूरे होने पर भी दोनों साथ नज़र आए। इस ख़ास मौके पर प्रियंका और निक ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर अपने फैन्स के लिए एक वीडियो शेयर की, जिसमें दोनों काफी खूबसूरत तरीके से इस दिन का जश्न मनाते हुए नज़र आ रहे हैं।

दहसल कपल की शादी को अब तीन साल बीत चुके हैं। बीती रात यानी 1 दिसंबर 2021 को प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस ने अपनी तीसरी मैरिज एनिवर्सरी सेलिब्रेट की। दोनों ने लंदन में एक रोमांटिक कैंडिल लाइट डिनर डेट पर एक-दूसरे के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड किया, जिसकी एक झलक प्रियंका ने अपने इंस्टा हैंडल पर शेयर किया है। फोटो में एक नोट देखा जा सकता है, जिस पर लिखा है, “आपको ढूंढा, आपसे शादी की और आपके साथ जी रही हूं।” इसे शेयर करते हुए प्रियंका ने एक हार्ट शेप के साथ कैप्शन में लिखा है, ‘सपने को जी रही हूं।’

वहीं निक जोनस ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक खूबसूरत वीडियो शेयर किया है, जिसमें निक और प्रियंका की रोमांटिक कैंडल लाइट डिनर की झलक साफ देखने को मिल रही है। वीडियो में देखा जा सकता है कि प्रियंका चोपड़ा एक कुर्सी पर बैठी हुई हैं और वह कैमरे की ओर देखकर हाय का इशारा कर रही हैं। इसके अलावा वीडियो में कमरे की खूबसूरत सजावट भी साफ नजर आ रही है। प्रियंका के सामने एक टेबल भी है, जिस पर कैंडल और फूल रखे हुए हैं। इसके अलावा, कमरे में आसपास कैंडल लगी हुई हैं और फूलों से सजावट की हुई है। इस वीडियो में निक अपना चेहरा नहीं दिखाते हैं, लेकिन ये कहना गलत नहीं होगा कि इस मौके को दोनों ने काफी एंजॉय किया है। इस वीडियो के कैप्शन में निक जोनस ने लिखा है, ‘3 साल।’

यह भी पढ़ें- शूटिंग से समय मिलते ही दिशा पटानी ने किया ऐसा काम कि वायरल हो गया VIDEO

बता दें पिछले दिनों प्रियंका ने अपने सोशल मीडिया एकाउंट्स से जब जोनस सरनेम हटाया तो मैरीड लाइफ को लेकर गॉसिप शुरू हो गया था। शादी के समय भी प्रियंका और निक के एज डिफरेंस को लेकर काफी कुछ कहा गया था। प्रियंका अब 22 दिसम्बर को रिलीज हो रही हॉलीवुड फिल्म मैट्रिक्स रिसरेक्शंस में नजर आने वाली हैं।

यह भी पढ़ें-जब अमिताभ बच्चन और धर्मेंद्र को 3-4 हजार लोगों ने घेर लिया, आगे हुआ था कुछ ऐसा