प्रियंका ने आज तक फिल्म नहीं दिलवाई
मीरा चोपड़ा ने बताया कि उन्हें प्रियंका चोपड़ा के कारण एक भी फिल्म नहीं मिली। हाल ही में मीरा ने जूम टीवी को दिए अपने इंटरव्यू में अपने स्ट्रगल को लेकर कई खुलासे किए। मीरा ने कहा, 'लोग कहते थे कि प्रियंका की बहन आ गई है। लेकिन आज उन्होंने मुझे रोल नहीं दिलवाया है। मैं ईमानदारी से कहती हूं कि प्रियंका ने मुझे कोई काम नहीं दिलवाया है। अगर मुझे कभी किसी प्रोड्यूसर की जरूरत पड़ती तो वो मुझे कास्ट नहीं करते थे क्योंकि प्रियंका की बहन हूं। प्रियंका के साथ मेरा रिश्ता होना मेरे करियर के लिए सही नहीं रहा। हां, इतना फायदा जरूर हुआ कि लोगों ने मुझे गंभीरता से लेना शुरू कर दिया।'