जानकारी के अनुसार प्रियंका चोपड़ा ने अपनी अपकमिंग फिल्म टैक्स फॉर यू की शूटिंग हाल ही में पूरी की है। प्रियंका चोपड़ा द्वारा शेयर की गई इस फोटो में उनका व्हाइट लुक नजर आ रहा है। उन्होंने व्हाइट कलर की लॉन्ग जैकेट पहन रखी है। इसी के साथ ही लंदन में हो रहे स्नोफॉल से वहां की सड़कें भी पूरी तरह ढक चुकी है। ऐसे में उनका झूमता हुआ अंदाज फैंस को काफी पसंद आ रहा है।