बता दें फिल्म 'द स्काई इज पिंक' में प्रियंका और जायरा के अलावा फरहान अख्तर भी हैं। इस फिल्म को सिद्धार्थ रॉय कपूर और रॉनी स्क्रूवाला प्रोड्यूस कर रहे हैं। इस फिल्म की कहानी आयशा चौधरी नाम की एक लड़की की जिंदगी पर आधारित है। आयशा चौधरी को जन्म से ही SCID (Severe Combined Immuno-Deficiency) नाम की बीमारी थी। जब वो सिर्फ 6 महीने की थीं, तब उनका बोन मैरो ट्रांसप्लान्ट हुआ था। उन्हें 13 साल की उम्र में pulmonary fibrosis नामक बीमारी हो गई थी, लेकिन इससे उनके उत्साह में कमी नहीं आई. बहुत कम उम्र में ही उन्होंने TEDx, INK जैसे प्लेटफॉर्म पर बोलना शुरू किया। 18 साल की उम्र में उन्होंने इस दुनिया को अलविदा कह दिया था।