7 अगस्त 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अब बॉलीवुड पर फोकस करेंगी प्रियंका चोपड़ा, देखें तस्वीरें

अब बॉलीवुड पर फोकस करेंगी प्रियंका चोपड़ा
2 min read
Google source verification

image

Shankar Sharma

Oct 07, 2017

priyanka chopra

जब से प्रियंका चोपड़ा का शो ‘क्वांटिको’ शुरू हुआ है,तब से वे ज्यादातर देश के बाहर रही हैं। अभिनेत्री हॉलीवुड फिल्म ‘बेवॉच’ का भी हिस्सा रही हैं। साथ ही आने वाली दो फिल्मों ‘इजंट इट रोमांटिक’ और ‘अ किड लाइक जैक’ का भी हिस्सा हैं।

priyanka chopra

हालांकि खबरों के अनुसार, अब प्रियंका बॉलीवुड प्रोजेक्ट्स का हिस्सा बनना चाहती हैं।

priyanka chopra

सूत्रों के अनुसार, प्रियंका लम्बे समय से हिंदी फिल्में करना चाहती हैं। लेकिन उन्होंने निर्णय लिया है कि वे ‘क्वांटिको’ के ताजा सीजन के खत्म होने के बाद देश वापस लौटेंगी और फिर अपने बॉलीवुड प्रोजेक्ट की घोषणा करेंगी।

priyanka chopra

यह भी कहा जा रहा है कि अब प्रियंका किसी हॉलीवुड प्रोजेक्ट की स्क्रिप्ट नहीं पढ़ रही हैं, क्योंकि उनकी कुछ हिंदी फिल्मों को लेकर बातचीत चल रही है। अभिनेत्री फिर से भारत में उनके निर्देशक और निर्माता दोस्तों से बातचीत कर रही हैं।

priyanka chopra

यह भी कयास लगाए जा रहे थे कि वे संजय लीला भंसाली की फिल्म ‘गुस्ताखियां’ में नजर आने वाली हैं, लेकिन बाद में उन्होंने यह प्रोजेक्ट छोड़ दिया

priyanka chopra

इसके बाद खबर आई कि वे राकेश शर्मा पर बनने वाली आमिर खान की फिल्म का भी हिस्सा हैं, लेकिन अब तक इस बारे में कोई घोषणा नहीं हुई है। साथ ही यह भी खबर है कि प्रियंका को प्रकाश झा की फिल्म ‘राजनीति-2’ के लिए भी अप्रोच किया गया है, लेकिन इस बारे में भी तस्वीर साफ नहीं है।


बड़ी खबरें

View All

बॉलीवुड

मनोरंजन