Priyanka Chopra को सगाई की अंगूठी गिफ्ट करने के लिए पति निक जोनस को बेचनी पड़ी थी ये कीमती चीज
नई दिल्लीPublished: Nov 11, 2021 01:18:31 pm
इंटरनैशनल स्टार प्रियंका चोपड़ा हमेशा सुर्खियों में बनी रहती हैं। यूं तो प्रियंका चोपड़ा के पास दुनियाभर के स्टाइलिश ड्रेसेज और जूलरी का कलेक्शन है। लेकिन इस कलेक्शन में एक जूलरी उनके लिए खास हैं। प्रियंका ने दिवाली के बाद एक हालिया इंटरव्यू में अपनी इस खास जूलरी के बारे में बात की है।
प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) अब बॉलीवुड (Bollywood) ही नहीं बल्कि हॉलीवुड (Hollywood) का एक चर्चित नाम बन चुकी हैं। ग्लोबल स्टार प्रियंका चोपड़ा अक्सर अपने पति निक जोनास (Nick Jonas) के साथ क्वालिटी टाइम के साथ स्पेंड करती हैं और उन खास पलों को कैमरे में कैद कर फैंस के लिए सोशल मीडिया (Social Media) पर शेयर करती हैं। हाल ही में उन्होंने अपनी सबसे प्यारी और महंगी चीज के बारे में खुलासा किया। ये वो तोहफा है, जो निक जोनास ने उन्हें दिया था। इसके साथ ही पीसी ने अपने चाहने वालों के बारे में भी बात की और अपने घर को ‘जन्नत (Jannat)’ बताया।