पीपल मैगजीन ने इस अमेरिकी एक्टर को दिया सेक्सी अभिनेता का अवार्ड
नई दिल्लीPublished: Nov 11, 2021 01:01:58 pm
बॉलीवुड सितारों के प्रशंसक पूरी दुनिया भर में हैं। कई सितारे ऐसे हैं जिन्होंने बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक अपने अभिनय से सबको हैरान कर दिया। लेकिन जब बात दुनिया के सबसे आकर्षक पुरुष की आती है तो इस मामले में बाजी मारी है अमेरिकन अभिनेता पॉल रड ने। अमेरिकी एक्टर पॉल रड की लोकप्रियता दुनियाभर में है। अमेरिका से बाहर भी उनके चाहने वालों की कमी नहीं है।


पीपल मैगजीन ने इस अमेरिकी एक्टर को दिया सेक्सी अभिनेता का अवार्ड
अमेरिकी एक्टर पॉल रड की लोकप्रियता दुनियाभर में है। पॉल तमाम हॉलीवुड फिल्मों और टीवी शोज का हिस्सा रह चुके हैं। अमेरिका से बाहर भी उनके चाहने वालों की कमी नहीं है। अब जानकारी सामने आ रही है कि प्रतिष्ठित पीपल मैगजीन ने उन्हें सबसे सेक्सी पुरुष का खिताब दिया है। पीपल मैगजीन द्वारा पॉल को 2021 के 'सेक्सिएस्ट मैन अलाइव' की उपाधि दी गई है।इसका मतलब है कि उन्हें 2021 का सबसे सेक्सी पुरुष माना गया है। यह किसी भी कलाकार के लिए बड़ी उपलब्धि है।