15 अप्रैल 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सिद्धिविनायक मंदिर दर्शन करने पहुंची प्रियंका चोपड़ा, बेटी मालती की मासूमियत ने दिल जीत लिया

Priyanka Chopra Malti Marie Chopra Jonas at Siddhivinayak Temple: अपनी बेटी मालती मैरी चोपड़ा जोनस संग सिद्धिविनायक मंदिर दर्शन करने पहुंची प्रियंका चोपड़ा। तो एक्ट्रेस को मिले VIP ट्रीटमेंट को लेकर उन्हें जमकर ट्रोल किया जा रहा है। तो कुछ कह रहें हैं कि स्टारडम का कमाल है...

2 min read
Google source verification
priyanka_chopra_with_daughter_malti_marie.jpg

Priyanka Chopra with Daughter Malti Marie at Siddhivinayak Temple

Priyanka Chopra trolled her for VIP Treatment: अंबानी फैमिली के इवेंट में शामिल होने और अपनी अपकमिंग वेब सीरीज 'सिटाडेल' के प्रमोशन के लिए भारत आईं हैं प्रियंका चोपड़ा। प्रियंका चोपड़ा गुरुवार 6 अप्रेल को बेटी मालती के साथ सिद्धिविनायक मंदिर (Siddhivinayak Temple) पहुंचीं और वहां पूजा-अर्चना के बाद गणपति बप्पा का आशीर्वाद लिया। प्रियंका और मालती का वीडियो देख जहां फैन्स ने खूब प्यार बरसाया, तो वहीं यूजर्स ने वीआईपी ट्रीटमेंट और भेदभाव को लेकर सवाल खड़े कर दिेए हैं। प्रियंका और मालती का यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब धूम मचा रहा है। प्रियंका चोपड़ा ने बेटी मालती के साथ सिद्धिविनायक मंदिर में गणपति बप्पा के दर्शन किए और अपनी लाडली बेटी मालती मैरी चोपड़ा जोनस (Malti Marie Chopra Jonas) को भी आशीर्वाद दिलवाया। हालांकि मंदिर में निक जोनस (Nick Jonas) कहीं नजर नहीं आए। प्रियंका एक बॉलीवुड स्टार ही नहीं बल्कि अब वह हॉलीवुड स्टार भी बन चुकी है। उनके स्टारडम की चमक (Siddhivinayak) मंदिर में भी देखने को मिली। प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) को भगवान के मंदिर में मिले VIP ट्रीटमेंट की वजह से लोग उन्हें ट्रोल कर रहें हैं।


अपने पति निक जोनस और बेटी मालती मैरी चोपड़ा जोनस संग इंडिया आईं हैं प्रियंका चोपड़ा। यह पहली बार है जब मालती जन्म के बाद ननिहाल अपनी नानी (Madhu Chopra) के यहां आई हैं। इंडिया आने के बाद प्रियंका चोपड़ा ने निक जोनस (Nick Jonas) के साथ नीता मुकेश अंबानी कल्चरल सेंटर के लॉन्च इवेंट में हिस्सा लिया और दो दिन बाद अपनी सीरीज 'सिटाडेल' की स्क्रीनिंग भी रखी थी।

6 अप्रैल को वह भगवान का आशीर्वाद लेने सिद्धिविनायक मंदिर पहुंचीं। वायरल वीडियो में नजर आ रहा है कि पंडित मंत्रोच्चारण के बीच प्रियंका और उनकी बेटी मैरी मालती चोपड़ा जोनस (Malti Marie Chopra Jonas) को तिलक लगाते और सिर पर हाथ रखकर आशीर्वाद देते नजर आ रहे हैं।


इस वीडियो को देख जहां फैन्स ने प्रियंका की बेटी मालती पर प्यार उड़ेल रहें हैं। तो वहीं कुछ यूजर्स ने एक्ट्रेस को मंदिर में वीआईपी ट्रीटमेंट दिए जाने पर ट्रोल करना शुरू कर दिया है। यूजर्स ने सवाल किया कि सिद्धिविनायक मंदिर में न तो फोटो खींचने की परमिशन है और न ही वीडियो बनाने की। तो फिर प्रियंका को इतनी ढील क्यों दी गई? वायरल वीडियो पर यूजर्स क्या कमेंट कर रहे हैं। बेटी मालती संग सिद्धिविनायक मंदिर दर्शन करने के बाद प्रियंका चोपड़ा बेहद खुश हैं। VIP ट्रीटमेंट मिलने पर यूजर्स भड़के। अब सोशल मीडिया पर जमकर प्रियंका को ट्रोल किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें: पत्नी की फ्रेंड से ही इश्क लड़ाने लगे थे अरमान मलिक, कृतिका से दूसरी शादी के बाद करने वाले थे सुसाइड!