उन्होंने कहा, 'मिस वर्ल्ड में भी मेरे साथ ऐसा ही हुआ है। मैं मिस बार्बाडोस थी। जब मैं प्रतियोगिता में गई तो भारत से चुना गया था। मैं आपको याद दिलाना चाहती हूं कि उस वक्त एक साल पहले यानी 1999 भी भारत से ही मिस वर्ल्ड चुनी गई थी। तब शो की स्पॉन्सर भारतीय कंपनी जी टीवी थी। हमारे सैशे पर भी हमारे देश से पहले उस केबल स्टेशन का नाम लिखा था।'
उन्होंने प्रियंका को लेकर कहा, 'वो इकलौती ऐसी कंटेस्टेंट थीं, जिन्हें सारोंग (स्कार्फ टाइप जिसे कमर पर बांधते हैं) पहनने की इजाजत मिली थी। ये बताया गया कि वो स्किन टोन सही करने के लिए कोई क्रीम लगा रही थीं, लेकिन उसका असर नहीं हो रहा था। इसलिए वो स्विमसूट राउंड में सारोंग पहनना चाहती थीं।'