खुद को रोमांटिक मानती हैं प्रियंका
प्रियंका को खुद को सुपर रोमांटिक बुलाती हैं। उन्होंने कहा, 'मैं सबसे ज्यादा खूबसूरत तब दिखती हूं जब मैं खुश होती हूं। मुझे लगता है कि एक औरत के लिए पहनने की सबसे अच्छी चीज है उसका आत्मविश्वास। आपके कपड़े, आपके जूते, आपके बैग ये सब चीजे महज एक पैकेजिंग हैं। लेकिन आप में आत्मविश्वास होता है तो दुनिया आपकी बात सुनती है।'