15 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

प्रियंका चोपड़ा ने लॉस एंजेलिस में पति निक जोनस और दोस्तों संग कुछ इस तरह मनाई होली, शेयर की तस्वीरें

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस हर साल होली मनाते हैं। मुंबई हो या लॉस एंजिल्स प्रियंका चोपड़ा हर त्योहार को बहुत ही धूमधाम से मनाती हैं। प्रियंका और निक ने इस साल होली पार्टी रखी थी। जिसमें उनके दोस्त और फैमिली के लोग शामिल हुए थे।
3 min read
Google source verification

•

image

Archana Keshri

•

Mar 19, 2022

प्रियंका चौपड़ा ने लॉस एंजेलिस में पति और दोस्तों संग कुछ इस तरह मनाई होली, शेयर की तस्वीरें

प्रियंका चौपड़ा ने लॉस एंजेलिस में पति और दोस्तों संग कुछ इस तरह मनाई होली, शेयर की तस्वीरें

बॉलीवुड में धमाल मचा हॉलीवुड इंडस्ट्री में अपना जलवा बिखेर रहीं ग्लोबल एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा अपनी संस्कृति और त्योहारों को बखूबी निभाती नजर आती हैं। एक्ट्रेस को करवाचौथ से लेकर दिवाली जैसे त्योहारों को शानदार अंदाज में सेलिब्रेट करते देखा जाता है। जहां देशभर में 18 मार्च को रंगों का त्यौहार होली धूम-धाम से मनाया गया। इसी बीच बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा ने भी अमेरिका में पति निक और दोस्तों के साथ होली खेली, जिसकी एक झलक प्रियंका चोपड़ा ने इंस्टाग्राम पर शेयर की है। प्रियंका ने अपने लॉस एंजिल्स स्थित घर पर होली के जश्न मनाया।

प्रियंका चोपड़ा जहां भी रहती हैं अपने ही अंदाज में हर कुछ करती हैं और आज भले ही वो भारत से दूर हो लेकिन उन्होंने भारत के हर रंग को अपने अंदर समेट कर रखा हुआ है और इसकी झलक उन्होंने एक बार फिर से दिखाई है। प्रियंका ने अपने पूरे जोनास परिवार के साथ जमकर होली खेली है औऱ इसकी तस्वीरें औऱ वीडियो उन्होंने अपने सोशल मीडिया पर शेयर की हैं जो देखकर आप भी खुश हो जाएंगे।


ये कपल हर त्योहार को खास अंदाज में मनाता है। 2020 में मुंबई में और पिछले साल लंदन में होली मनाने के बाद कपल ने इस साल अपने लॉस एंजिल्स के घर में एक सुपर होली बैश का आयोजन किया। प्रियंका और निक एक-दूसरे को रंगों में डुबोने से लेकर पानी के गुब्बारे फेंकने तक और यहां तक कि वाटर गन से रंग खेलने तक पार्टी में दोनों हर तरह से एंज्वॉय करते दिखे।


पार्टी में निक के भाई केविन जोनास और सबसे छोटे भाई फ्रैंकलिन जोनास भी शामिल हुए। हर किसी ने होली पर खास ड्रेस पहनी थी और रंगों में रंगे हुए नजर आए। एक्ट्रेस ने होली पार्टी की वीडियो शेयर करते हुए लिखा है, "ऐसे समय में कुछ खुशी पाने में सक्षम होना, जब दुनिया इतनी डरावनी महसूस कर रही हो. सभी को होली की शुभकामनाएं. हमारे दोस्तों और परिवार को देसी होली खेलने के लिए धन्यवाद। धन्य महसूस कर रही हूं. साथ ही उन्होंने हैसटैग लिखा है,#photodump # हैप्पीहोली #goodoverevil #festivalofcolours।

इस वीडियो में देख सकते हैं प्रियंका चोपड़ा निक के गले लगाने के लिए उनके पास गईं। दोनों ने एक दूसरे को किस किया और एक दूसरे को जमकर रंग लगाया। प्रियंका ने एक बूमरैंग वीडियो भी शेयर किया जिसमें वह अपने दोस्तों के साथ उनके बगीचे में मस्ती करती नजर आ रही है। वहीं निक ने भी अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक विडियो पोस्ट की है।

आपको बता दें प्रियंका और निक कुछ समय पहले ही माता-पिता बने हैं। सेरोगेसी के जरिए प्रियंका मां बनी हैं। बेटी के साथ प्रियंका की ये पहली होली है। उन्होंने जनवरी में बेटी के जन्म की जानकारी दी थी। प्रियंका ने अभी तक अपनी बेटी की झलक फैंस को नहीं दिखाई है। प्रियंका ने हाल ही में सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करके जानकारी दी थी कि वह होली सेलिब्रेट करने के लिए एलए आई हैं।

बड़ी खबरें

View All

बॉलीवुड

मनोरंजन

ट्रेंडिंग