
अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने अपनी मेहनत से बॉलीवुड में ही नहीं बल्कि हॉलीवुड में भी नाम बना लिया हैं। भारत की जनता ही नहीं बल्कि विदेश के लोग भी प्रियंका चोपड़ा को काफ़ी पसंद करते हैं। प्रियंका चोपड़ा निक जोनस की शादी से दोनों के ही फैंस बेहद खुश हैं। दरअसल प्रियंका चोपड़ा की मां मधु को ऐसा लगता था कि प्रियंका चोपड़ा कभी भी शादी नहीं करेंगी। प्रियंका चोपड़ा की मां मधु ने प्रियंका चोपड़ा की शादी की उम्मीद भी करना छोड़ दिया था।
मां डरती थी
हाल ही में दिए गए इंटरव्यू के दौरान प्रियंका चोपड़ा ने इस बात का ख़ुलासा किया कि जब मैंने शादी के लिए हां कह दी थी उसके बाद मेरी मां मधु काफ़ी ज़्यादा उत्साहित थी। वह एक भारतीय मां है और हर मां अपनी बेटी या बेटा की शादी के लिए काफ़ी ख़ुश रहती हैं। एक्ट्रेस ने साथ ही इस बात का भी ख़ुलासा किया जब प्रियंका चोपड़ा 30 की हो गई थी तब उनकी मां ने उन्हें प्रोडक्शन हाउस खोलने की भी सलाह दी थी।
उनकी मां का यह सोचना था कि जब तुम्हारी उम्र बढ़ने के साथ तुम्हें काम मिलना बंद हो जाएगा तो तुम्हें ख़ुद से ख़ुद के लिए कुछ करना होगा। कोई भी बड़ी उम्र की लड़की के साथ फ़िल्म करना नहीं चाहता हैं। इसलिये प्रियंका चोपड़ा की मां मधु ने प्रियंका चोपड़ा को प्रोडक्शन हाउस खोलने की सलाह दी थी। लेकिन जब से प्रियंका चोपड़ा की शादी हो गई हैं प्रियंका चोपड़ा की मां कभी उन्हें किसी चीज़ के लिए नहीं कहती हैं।
बता दें कि प्रियंका चोपड़ा अक्सर निक जोनस के साथ समय बिताती हैं और फ़ोटो भी शेयर किया करती हैं। प्रियंका चोपड़ा अपने परिवार से काफ़ी नज़दीक हैं। अक्सर अपने परिवार से मिलती जुलती रहती हैं। प्रियंका चोपड़ा इंस्टाग्राम पर काफ़ी एक्टिव रहती हैं। अक्सर अपनी ओर अपने पति की फोटोज को शेयर किया करती हैं।
हाल ही में प्रियंका चोपड़ा ने पति निक के साथ बीच की फ़ोटो शेयर किया था। जिसमें दोनों कपल एक साथ काफ़ी ज़्यादा ख़ूबसूरत दिख रहे थे। निक और प्रियंका की जोड़ी लोगों को काफ़ी अच्छी लगती हैं। हालांकि निक जोनस प्रियंका चोपड़ा से काफ़ी छोटे हैं। उसके बाद वे प्रियंका अपने लुक से लोगों को घायल करती रहती हैं। प्रियंका चोपड़ा को देख यह कोई नहीं कह सकता कि वह 39 वर्ष की हैं। वह बेहद ही ख़ूबसूरत हैं और अपनी पर्सनैलिटी से अक्सर सुर्ख़ीयों में बनी रहती हैं।
Updated on:
17 Jan 2022, 4:46 PM IST
Published on:
17 Jan 2022, 4:42 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.