प्रियंका ने जो तस्वीरें पोस्ट की हैं, उसमें वह कलरफुल प्रिंटेड शॉर्ट ड्रेस में नजर आईं। जिसमें वह बेहद हॉट लग रही हैं। वहीं, उनकी मां मधु चोपड़ा भी हॉट अंदाज में दिखाई दे रही हैं। उन्होंने शॉर्ट पैंट और क्रीम कलर का स्टाइलिश टॉप पहना हुआ है। प्रियंका और उनकी मां की ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही हैं। तस्वीरें शेयर करते हुए प्रियंका ने कैप्शन में लिखा, 'मुझे और मेरे परिवार का बढ़िया टाइम देने के लिए शुक्रिया रॉकहाल।' प्रियंका की इस तस्वीर पर अब तक लाखों लाइक्स आ चुके हैं।