प्रियंका ने कान की अपनी तस्वीर शेयर करते हुए लिखा- मैं बाहर से बहुत ही शांत दिख रही हूं लेकिन उस वक्त शायद ही किसी को पता चला हो कि मैं अंदर से कितना परेशान थीं। इस विंटेज @roberto_cavalli ड्रेस की जिप उस वक्त टूट गई थी, जब इसे चढ़ाया जा रहा था। और रेड कार्पेट पर जाने के लिए मेरे पास सिर्फ कुछ ही मिनट बचे थे। लेकिन मेरी टीम ने रास्ते में 5 मिनट के अंदर मेरी ड्रेस को हर तरफ से बढ़िया सिल दिया। प्रियंका ने पिछले साल के कान फिल्म फेस्टिवल से ये किस्सा साझा किया है। जिसे सुनकर हर कोई हैरान हो गया है क्योंकि उस दौरान कोई भी इस बात का अंदाजा तक नहीं लगा पाया था।