बिकिनी के साथ बिंदी
इस तस्वीर को प्रियंका ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया है। जब वह 19 साल की थीं, ये तस्वीर तब की है। इसमें वह व्हाइट कलर के बिकिनी टॉप और ट्राउजर में नजर आ रही हैं। साथ ही, उन्होंने इसके साथ बिंदी भी लगाई हुई है। व्हाइट आउटफिट में वह अपनी फिट बॉडी फ्लॉन्ट कर रही हैं और कैमरे के सामने बोल्ड अंदाज में पोज़ देती दिखाई दे रही हैं। इस तस्वीर को शेयर करते हुए उन्होंने बताया कि वह शर्मिली टाइप की कभी नहीं रही हैं।