23 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Priyanka Chopra ने 10 साल छोटे निक जोनास संग शादी करने पर तोड़ी चुप्पी, कही ये बात

प्रियंका चोपड़ा ने निक जोनास से शादी करने को लेकर कही ये बात प्रियंका और निक की उम्र के फासले पर पहली बार तोड़ी चुप्पी कहा- प्यार में उम्र की कोई सीमा नहीं होती है
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Neha Gupta

•

Updated: 11 Jan 2021, 5:38 PM IST

Priyanka Chopra and Nick Jonas

Priyanka Chopra and Nick Jonas

नई दिल्ली | इंटरनेशनल आइकन बन चुकी प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) और उनके पति निक जोनास (Nick Jonas) में उम्र का बड़ा अंतर है। लेकिन कहते हैं ना कि प्यार में उम्र की कोई सीमा नहीं होती है। कई बार प्रियंका को इसे लेकर ट्रोल भी किया जा चुका है कि वो अपने पति से 10 साल बड़ी हैं। हाल ही में प्रियंका ने इस पर खुलकर बातचीत की है। उन्होंने बताया कि कैसे उन दोनों के प्यार में कभी उम्र जैसी चीज का अंतर नहीं आया। यहां तक कि दो अलग संस्कृति भी हमारे प्यार में रुकावट नहीं बनी। प्रियंका ने एक फॉरेन मैग्जीन को दिए इंटरव्यू में निक और अपनी शादी को लेकर कई खुलासे किए हैं।

प्रियंका ने मैग्जीन से बातचीत करते हुए बताया कि निक बेहद ही आसानी से भारत आए थे। उन्होंने कहा कि दो लोगों को एक रिश्ते में एक दूसरे समझना होता है। दोनों की पसंद क्या है, कैसे रहते हैं ये सब एक रिश्ते में आने वाली कई समस्याओं को आसान कर देता है। इसलिए ये बहुत कठिन नहीं था। मेरे लिए उनके साथ जिंदगी किसी रोमांच से कम नहीं है। बता दें कि प्रियंका ने निक जोनास के साथ राजस्थान के उम्मेद भवन में शादी की थी।

प्रियंका की ये शादी शाही अंदाज में हुई थी। साथ ही दो रिवाजो से दोनों विवाह बंधंन में बंधे थे। प्रियंका ने पहले हिंदू रीति-रिवाज से शादी की थी और उसके बाद क्रिश्चियन रिवाज से विवाह किया था। प्रियंका की शादी की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुए थे। इन दिनों प्रियंका अपनी हॉलीवुड फिल्म टेक्स्ट फॉर यू को लेकर चर्चाओं में हैं। हाल ही में उन्होंने इस फिल्म की शूटिंग पूरी कर ली है।

बड़ी खबरें

View All

बॉलीवुड

मनोरंजन

ट्रेंडिंग