ग्लोबल स्टार प्रियंका चोपड़ा हमेशा किसी ना किसी वजह से सुर्खियों में रहती है और अपनी लाइफ से जुड़े अपडेट पर भी सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती हैं। इसी के साथ प्रियंका लगातार अपनी बेटी मालती मैरी चोपड़ा की प्यारी तस्वीरें भी शेयर करती रहती है। इस साल अपना पहला ईस्टर सेलिब्रेट किया था। इस मौके पर प्रियंका ने अपने इंस्टा पर मालती मैरी के साथ अपनी कई तस्वीरें शेयर की हैं। पहली तस्वीर में मालती अपनी मॉम प्रियंका के साथ नजर आ रही हैं। इस तस्वीर में मालती ने व्हाइट टीशर्ट पहनी है जिस पर मालती मैरी फर्स्ट ईस्टर लिखा हुआ है। इस फोटो में प्रियंका मालती को पकड़े हुए नजर आ रही हैं।
वहीं दूसरी तस्वीर में प्रियंका ने बेटी के साथ नाइट सूट में ट्विनिंग की है और वे मालती को गोद में लिए हुए बाथरूम में मिरर सेल्फी लेती नजर आ रही हैं। वहीं तीसरी तस्वीर में मालती अकेले बैठी हुई हैं और कुछ हाथ में लिए हुए नजर आ रही हैं जबकि आखिरी तस्वीर में मालती अपने लॉन में सोफे पर बैठकर डॉग्स के साथ खेल रही है। यह सभी तस्वीरें बेहद ही प्यारी हैं।