
बॉलवुड में देसी गर्ल के नाम से प्रसिद्ध हो चुकी प्रियंका चोपड़ा आज ग्लोबल आइकन बन गई हैं। प्रियंका चोपड़ा की फैन फॉलोइंग काफी शानदार हैं। सिर्फ देश के ही लोग नहीं बल्कि विदेश के लोग भी प्रियंका चोपड़ा को फॉलो करते हैं। भारत में प्रियंका के फैंस उन्हें देसी गर्ल के नाम से जानते हैं।प्रियंका चोपड़ा अपने ड्रेसिंग सेंस को लेकर चर्चा में बनी रहती हैं। कई बार उन्हें अपने लुक की वजह से ट्रोलिंग का शिकार भी होना पड़ता है।
प्रियंका चोपड़ा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती है और अक्सर अपने फैंस के साथ खूबसूरत तस्वीर और वीडियो साझा करती हैं। उनकी हर एक तस्वीर पर लाखों लाइक आते हैं। प्रियंका चोपड़ा ने हाल ही में एक तस्वीर साझा की हैं। जो का काफी सुर्खियो में बना हुआ हैं। प्रियंका चोपड़ा फैंस को अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ के बारें में जानकारी देती रहती हैं।प्रियंका ने सोशल मीडिया पर अपनी नई लुक की फोटो को शेयर किया हैं। जो की अब वायरल हो रही हैं। देखे वायरल तस्वारें
प्रियंका चोपड़ा का जन्म 18 जुलाई 1982 को जमशेदपुर, बिहार(वर्तमान में झारखंड) में अशोक चोपड़ा और मधु चोपड़ा के घर में हुआ था। प्रियंका के माता पिता आर्मी में डॉक्टर के पद पर काम कर चुके हैं।प्रियंका जब 13 साल की थीं वो अमेरिका में अपनी चाची के साथ रहीं थी। जहां उन्होंने तीन साल बिताए और वहीं स्कूल में एडमिशन लिया थी । प्रियंका ने 18 साल की उम्र में मिस वर्ल्ड का खिताब जीता था। मिस वर्ल्ड बनने के बाद ही प्रियंका के लिए बॉलीवुड के रास्ते खुल गए थे। साल 2000 में प्रियंका मिस वर्ल्ड बनीं। यह खिताब जीतने वालीं वो पांचवीं भारतीय हैं।
आपको बता दे फिल्म 'हमराज' में पहले प्रियंका चोपड़ा को लिया गया था लेकिन प्रोडक्शन टीम के साथ उनके शेड्यूल में दिक्कतें हो रही थीं, जिसके बाद इस फिल्म में अमीषा पटेल को लिया गया। साल 2002 में तमिल फिल्म 'थमिजहन' से प्रियंका ने अभिनय की शुरुआत की।फिल्म 'हमराज' में पहले प्रियंका चोपड़ा को लिया गया था लेकिन प्रोडक्शन टीम के साथ उनके शेड्यूल में दिक्कतें हो रही थीं, जिसके बाद इस फिल्म में अमीषा पटेल को लिया गया।
साल 2002 में तमिल फिल्म 'थमिजहन' से प्रियंका ने अभिनय की शुरुआत की। फिल्म में उनके साथ सनी देओल और प्रीति जिंटा थे। इसके बाद प्रियंका की हर एक फिल्म हिट होते गई। जैसे की- मुझसे शादी करोगी, ऐतराज, कृष, डॉन, फैशन, दोस्ताना, अग्निपथ, बर्फी और बाजीराव मस्तानी और इसके साथ ही वह लोगों के दिल में उन्होनें अपनी जगह बना ली।
वह अपने करियर में हिंदी सिनेमा में कई महत्वपूर्ण अवार्ड्स को अपने नाम कर चुकी हैं। जैसे की नेशनल अवार्ड्स और पांच कैटेगरी में फिल्मफेयर अवार्ड्स शामिल हैं। 2016 में भारत सरकार ने प्रियंका चोपड़ा को पद्मश्री से सम्मनित किया था। फोर्ब्स ने उन्हें 2017 में दुनिया की 100 सबसे शक्तिशाली महिलाओं में सूचीबद्ध किया।बॉलीवुड में ही नहीं हॉलीवुड में भी खूब नाम कमाया है प्रियंका चोपड़ा ने।
प्रियंका की नई फोटो की बात करें तो प्रियंका ग्लैमरस पोज देती नजर आ रही हैं। उन्होंने एक रेड कलर के गाउन में तस्वीर शेयर की हैं। जिसमें वह बेहद खूबसूरत लग रही हैं। इसके साथ ही उन्होंने फोटोशूट की कुछ ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीरें भी शेयर की हैं।
प्रियंका ने फोटोज शेयर करते हुए लिखा- वैनिटी फेयर, फरवरी 2022। प्रियंका की इन तस्वीरों पर फैंस के साथ सेलेब्स भी कमेंट करने से खुद को नहीं रोक पा रहे हैं। सोनम कपूर ने कमेंट किया- खूबसूरत इस पर गर्व है। वहीं एक फैन ने लिखा- कोई इतना खूबसूरत कैसे हो सकता है।
वर्कफ्रंट की बात करें तो प्रियंका आखिरी बार बॉलीवुड फिल्म द व्हाइट टाइगर (The White Tiger) में नजर आईं थीं। वह जल्द ही जोया अख्तर की फिल्म जी ले जरा(Jee le Zara) में नजर आने वाली हैं। प्रियंका इन दिनों अपने हॉलीवुड प्रोजेक्ट्स पर काम कर रही हैं।
Updated on:
14 Jan 2022 10:51 am
Published on:
14 Jan 2022 10:50 am
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
