इस फोटो में मालती मैरी मॉम की गोदी में एक मैगजीन पढ़ रही है। मैगजीन का जो पन्ना खुला हुआ है उसमें मैरी एक मॉडल को निहारती नजर आ रही है। फोटो देखकर ऐसा लग रहा है कि मेरी अपने लिए ड्रेस डिसाइड कर रही हैं।
दूसरी तस्वीर में प्रियंका लॉस एंजेलिस में एक कोरियन बार्बेक्यू रेस्टोरेंट के बाहर मालती (Malti Marie Chopra) को गोद में लिए खड़ी नजर आ रही हैं, जिसमें अदाकारा ने काली पैंट के साथ एक काला कोट और काली टोपी के साथ चंकी स्पोर्ट्स शूज पहने रखे हैं। हालांकि मालती ब्लू स्वेटर, पैंट और पिंक शूज में दिखाई दे रही हैं।