फर्स्ट एनिवर्सरी का प्लान
पिछले दिनों निक से एक इंटरव्यू में उनकी फर्स्ट वेडिंग एनिवर्सरी के प्लान के बारे में पूछा गया। इसके जवाब में उन्होंने कहा, यह प्रियंका के लिए एक सरप्राइज है। इस वजह से इसके बारे में ज्यादा नहीं बता सकता। मैं नहीं चाहता कि हमारा कोई भी प्लान खराब हो। मैं कुछ दिनों के लिए काम से छुट्टी लूंगा और ज्यादा से ज्यादा वक्त उसके साथ बिताना चाहता हूं। ये साल बेहतरीन गया। उम्मीद करता हूं आने वाले साल में हम लोगों के पास एक दूसरे के लिए और ज्यादा समय हो, लेकिन काम में व्यस्त रहना कोई बुरी बात नहीं है।'