4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

प्रिंयका को मिलेंगे 5 मिनट के डांस के 5 करोड़!

जी सिने अवार्ड, प्रियंका को देगा 5 मिनट के परफार्मेस के 5 करोड
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Pawan Kumar Rana

•

Updated: 15 Dec 2017, 12:52 PM IST

priyanka chopra

priyanka chopra

पूरे दुनिया को अपनी अदाकारी और हुस्न का लोहा मनवा चुकी प्रिंयका चौपड़ा के मिनटो की कीमत बॉलीवुड में अब करोड़ो में हो गयी हैं। जी सीने अवार्ड, प्रियंका चौपड़ा को एक अवार्ड शो में 5 मिनट के एक डांस परफार्मेंस के लिए तकरीबन 5 करोड़ रुपये देने जा रही है। आज प्रियंक चौपड़ा बॉलीवुड के साथ साथ हॉलीवुड में भी एक जाना पहचाना नाम हैं। अपने अमेरिकी टीवी सीरियल क्वेटिकों और अपनी पिछली फिल्म बेवॉच से उन्हें अब अंतराष्ट्रीय ख्याति भी मिल चुकी है। साथ ही दुनिया भर के तमाम अवार्ड शो में रेड कारपेट पर प्रियंका चौपड़ा की चहलकदमी पहले से ही अखबारो की सुर्खियां बनने लगी है। इन सब कारणो से अब प्रियंका ज्यादातर देश से बाहर ही रहने लगी हैं और हिन्दी फिल्मी जगत को समय नहीं दे पा रही है। प्रियंका की पिछली डांस पर्फामेंस भी 2 साल पहले हुयी थी।
प्रियंका चौपड़ा मिस वर्ल्ड रह चुकी है और बॉलीवुड में भी दर्जनों फिल्मों में अभिनय कर चुकी है। बॉलिवुड में इनकी आखिरी फिल्म बाजीराव मस्तानी थी जोकि 2015 में रिलीज हुयी थी। इस फिल्म में प्रियंका के साथ साथ रनवीर सिंह और दीपिका पादुकोण मुख्य भूमिक में थे, जिसने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा कारोबार किया था। प्रियंका को अपनी फिल्मों के लिए नेशनल अवार्ड से लेकर फिल्मफेयर अवार्ड और पिछले साल पद्म श्री अवार्ड भी मिल चुका है। प्रियंका चौपड़ा की अपनी एक फैन फालोईंग है जिससे तमाम सीने जगत वाकिफ है।

लम्बे समय से प्रियंका के बॉलिवुड से नदारद रहने के कारण प्रियंका के चाहने वालो की बेकरारी भी दिनो दिन बढती ही जा रही है। इसी मौके को भुनाने के लिए तमाम मशक्कत के बाद जी सीन अवार्ड ने प्रियंका चौपड़ा को एक डांस परफार्मेंस के लिए राजी कर लिया है।प्रियंका के पास समय की कमी के कारण ये डांस परफार्मेंस सिर्फ 5 मिनट का ही होगा। प्रियंका की ये परफार्मेंस दिसंबर महीने के अंत तक होगी।