मुंबई पहुंचने के बाद प्रकाश झा ने जेजे स्कूल ऑफ आट्र्स जॉइन किया और अपनी पेंटिंग स्किल्स को निखारने में व्यस्त हो गए। एक दिन उन्होंने मुंबई में चल रही फिल्म ‘ड्रामा’ की शूटिंग देखी। उन्हें इतना मजा आया कि उन्होंने अपना पेंटर बनने का ईरादा बदल दिया और निर्देशक बनने की ओर कदम बढ़ाने लगे। प्रकाश झा ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत फिल्म ‘हिप हिप हुर्रे’ से की थी। इसके बाद उन्होंने ‘मृत्युदंड’, ‘ये साली जिंदगी’, ‘चक्रव्यूह’, ‘ गंगाजल’, ‘परीक्षा द फाइनल टेस्ट’, ‘सांड की आंख’, ‘राहुल’, ‘मुंगेरीलाल के हसीन सपने’, ‘दिल क्या करे’ और ‘आश्रम’ जैसी कई सुपरहिट फिल्में बनाई। आइए जानते हैं प्रकाश झा के जीवन से जुड़ी कुछ खास बातें..