11 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

राधिका आप्टे को सता रहा ये डर, हिट फिल्में देने के बावजूद नहीं मिल रहा काम!

राधिका आप्टे का कहना है कि उन्होंने जो सफलता हासिल की है वह 'अल्पकालिक' नहीं रहेगी।
2 min read
Google source verification

मुंबई

•

image

Riya Jain

•

Oct 03, 2018

radhika apte had fear of getting unemployed after giving hit movies

radhika apte had fear of getting unemployed after giving hit movies

बॅालीवुड में अपनी खास पहचान बना चुकी राधिका आप्टे ने हाल में अपने कॅरियर को लेकर एक बड़ी बात कही। उनका कहना है कि उन्होंने जो सफलता हासिल की है वह 'अल्पकालिक' नहीं रहेगी।

हाल में एक इंटरव्यू के दौरान अभिनेत्रीने कहा, 'हमेशा दिलचस्प प्रस्ताव पाना और किसी भी खेल के शीर्ष पर बने रहना असंभव है।' राधिका ने बताया, ‘यह अस्तित्व का मुद्दा है। इस तरह के जॅाब में हमेशा डर बना रहता है। यह लगता रहता है कि आप नीचे जा सकते हैं। जब आप एक फ्रीलॉन्सर होते हैं तो आप हमेशा अगली नौकरी की तलाश में रहते हैं। हमेशा स्ट्रगल वाली लाइफ रहती है।

मैं अभी इसके लिए संघर्ष कर रही हूं कि मैं आगे क्या करने जा रही हूं।' राधिका ने आगे कहा, ‘मैं इस इंडस्ट्री में बने रहना चाहती हूं। मैं काम करना चाहती हूं और उम्मीद है कि मुझे अच्छे ऑफर्स मिलेंगे और मिलते रहेंगे। यह भी उम्मीद है कि जो सफलता मुझे मिली है, वह अल्पकालिक नहीं रहेगी।’

गौरतलब है कि राधिका हाल ही में नेटफ्लिक्स के दो सीरीज में नजर आईं हैं। इसके अलावा वह जल्द ही आयुष्मान खुराना के साथ फिल्म अंधाधुंध। साथ ही वह सैफ के साथ उनकी फिल्म बाजार में भी मुख्य किरदार निभाती नजर आएंगी। उनके काम को लोगों ने सदा ही पसंद किया है। एक्ट्रेस की आखिरी फिल्म जिसने बॅाक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया था, वे थी 'पैडमैन'। इस फिल्म में उनके अपोजिट एक्टर अक्षय कुमार मुख्य किरदार निभाते दिखाई दिए थे।

ये भी पढ़ें :मेरी बहन पीरियड्स में मंदिर क्यों नहीं जा सकती? सोनू निगम ने स्वच्छता पर उठाए ऐसे कई सवाल...

ये भी पढ़ें :ऐसा क्या हुआ जो निक और प्रियंका की सगाई की खबर सुन रो पड़ी थी परिणीति? यहां जानें पूरा किस्सा

ये भी पढ़ें : कृष्णा राज के निधन पर बिग बी ने कही ये बड़ी बात, कहा-नई दुल्हनों को ये सिखाती थीं कृष्णा