23 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

थिएटर से की शुरुआत, हर रोल में हो जाती है फिट, कहलाती है OTT क्वीन, जानें कौन है ये एक्ट्रेस

राधिका ने थिएटर से लेकर बाॅलीवुड तक का सफर तय किया है। उन्होंने फिल्म 'वाह लाइफ हो तो ऐसी' से बॉलीवुड डेब्यू किया था। वह 'सेक्रेड गेम्स', 'लस्ट स्टोरीज' जैसी वेब सीरीज में एक अलग अंदाज में नजर आ चुकी हैं। उन्होंने 'पैडमैन' और 'अंधाधुंध' जैसी बेहतरीन फिल्मों में भी अपनी एक्टिंग का लोहा मनवाया है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुंबई

•

image

Vikash Singh

•

Updated: 7 Sep 2024, 2:01 PM IST

Radhika Apte Birthday: 'कृति', मिस्ट्री ड्रामा फिल्म 'फोरेंसिक', हॉरर थ्रिलर वेब सीरीज 'घूल', क्राइम ड्रामा सीरीज 'सेक्रेड गेम्स' और 'मोनिका ओ माय डार्लिंग' जैसी तमाम शॉर्ट फिल्म और वेब सीरीज कर चुकी राधिका आप्टे 'ओटीटी क्वीन' के नाम से मशहूर हैं। चाहे बात डैशिंग लुक की हो या एक सामान्य महिला के किरदार की, या स्क्रिप्ट की जरूरत के हिसाब से बोल्ड सीन देने की, हर रोल में राधिका खुद को बखूबी फिट कर लेती हैं।

आज 39वां बर्थडे मना रही हैं राधिका

राधिका आप्टे भारतीय फिल्म इंडस्ट्री की सबसे प्रतिभाशाली अभिनेत्री में से एक हैं। उन्हें उनके स्वैग और स्टाइल के लिए भी जाना जाता है। फिल्में, वेब सीरीज और शॉर्ट मूवीज में सराहनीय काम कर चुकी इस अदाकारा का आज 39वां जन्मदिन है। एक समय था, जब राधिका आर्थिक तंगी के कारण बहुत परेशान थीं और मामूली खर्चे भी उठाना इनके लिए एक बड़ी चुनौती थी। लेकिन अपने हुनर के दम पर अब वह करोड़ों की मालकिन हैं और एक लैविश लाइफ जीती हैं।

राधिका ने थिएटर से लेकर बाॅलीवुड तक का सफर तय किया है। उन्होंने फिल्म 'वाह लाइफ हो तो ऐसी' से बॉलीवुड डेब्यू किया था। वह 'सेक्रेड गेम्स', 'लस्ट स्टोरीज' जैसी वेब सीरीज में एक अलग अंदाज में नजर आ चुकी हैं। उन्होंने 'पैडमैन' और 'अंधाधुंध' जैसी बेहतरीन फिल्मों में भी अपनी एक्टिंग का लोहा मनवाया है।

तमिल, तेलगु और मराठी फिल्मों में भी किया है काम

राधिका एक ऐसी अभिनेत्री हैं जिन्होंने हिंदी, तमिल, तेलुगु और मराठी फिल्मों में भी काम किया है। उनका जन्म 7 सितंबर 1985 को तमिलनाडु में एक मराठी परिवार में हुआ था। उन्हें डांस का भी शौक था, इसलिए उन्होंने कथक सीखा। यही वो वक्त था, जब राधिका थिएटर से भी जुड़ गईं और यहीं से उन्होंने एक्टिंग में अपना करियर बनाने की ठानी थी।

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'इंस्टाग्राम' पर राधिका आप्टे के लाखों फैन्स हैं, जो उनकी तस्वीरों पर दिल खोलकर लाइक और कमेंट्स करते हैं। राधिका का बोल्ड अंदाज भी किसी से छुपा नहीं है। वह अकसर ग्लैमरस तस्वीरें फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं। उनकी दिलकश अदाओं से भरी तस्वीरें फैंस को खूब पसंद आती हैं।

बड़ी खबरें

View All

बॉलीवुड

मनोरंजन

ट्रेंडिंग