नई दिल्ली | फिल्म लगान (Lagaan) और पीपली लाइव जैसी फिल्मों में नज़र आ चुके बॉलीवुड एक्टर रघुवीर (Raghubir Yadav) यादव पर उनकी पत्नी ने बड़ा आरोप लगाते हुए तलाक मांग लिया है। रघुवीर पर पत्नी पूर्णिमा खरगा (Purnima Kharga) ने रिश्ते में धोखा देने का आरोप लगाया है। उन्होंने रघुवीर पर बाहर किसी से रिश्ता रखने और शारीरिक संबंध बनाने का आरोप लगाया है। अब पूर्णमा ने मुंबई के बांद्रा फैमिली कोर्ट में तलाक की अर्जी दी है।