Happy Birthday Raj Babbar : 80 के दशक की फिल्मों में राजबब्बर का नाम सबसे बड़े एक्टर्स की लिस्ट में गिना जाता रहा है। उनकी हर एक फिल्म सुपरहिट साबित हुई है। राज बब्बर ने ना केवल बॉलीवुड में अपनी जगह बनाई, बल्कि वो राजनीति का भी जाना-माना चेहरे रहे हैं। उन्होंने एक सफल राजनेता के रूप में भी अपनी अलग पहचान बनाई है. राज बब्बर की निजी जिंदगी की बात करें तो उनकी जिंदगी में काफी उतार चढ़ाव आए हैं।