लोगों ने कमेंट कर कहा कि राजीव दूसरों का मजाक उड़ाते हैं, इस वजह से उनको यह दुख सहना पड़ा। ज्यादातर कमेंट जर्नलिस्ट अर्नब गोस्वामी के सर्मथकों ने किए हुए थे। ऐसे में अब राजीव ने एक वीडियो शेयर कर कमेंट करने वालों को करारा जवाब दिया है। उन्होंने कहा कि अगर किसी शख्स को लेकर किए गए मजाक से किसी का बेटा मर जाता है, फिर तो सारे कॉमेडियंस को सावधान हो जाना चाहिए। क्योंकि सभी कॉमेडियन्स अपने करियर में किसी न किसी हस्ती का मजाक करते हैं। इसके साथ ही राजीव ने कमेंट करने वालों पर कटाक्ष करते हुए कहा कि आप तो स्वंय देवी देवता हैं जिन्होंने पता लगा लिया कि उनके बेटे की मौत किस वजह से हुई?