इसके बाद ट्विंकल ने बताया कि उनके पापा ने ही उन्हें सबसे पहले शराब पिलाई थी। उन्होंने लिखा, 'मेरे पिता पहले इंसान थे जिन्होंने मुझे शराब का पहला घूंट दिया था, मेरे हाथ में स्कॉच से भरा ग्लास'। इसके बाद उन्होंने लिखा कि ''जब मैंने डेटिंग करना शुरू किया तो मैं पापा से डिस्कस करती थी। उन्होंने मुझसे कहा था कि वे एक पार्टनर की तलाश में हैं जो उनकी गोद में लेट जाए जैसे कि वे दोनों एक ही किताब को साथ पढ़ रहे हों। मैं हंस पड़ी और उनसे कहा कि ये कभी नहीं होने वाला है। आपकी उम्मीदें अजीब हैं। आप अपने लिए ऐसी महिला ढूंढो जो आपकी हरकतों को बर्दाश्त कर सके। एक बार उन्होंने मुझे कहा, एक बॉयफ्रेंड मत रखो, हमेशा एक साथ चार रखो, जिससे तुम्हारा दिल कभी नहीं टूटेगा। हालांकि मैंने उनको ये कभी नहीं बताया कि दुनिया में मेरा दिल तोड़ने की क्षमता केवल उनमें है।''