11 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

रजनीकांत को अस्पताल से छुट्टी देने से पहले डॉक्टरों ने दी यह सलाह….

रजनीकांत को अस्पताल से छुट्टी देने से पहले डॉक्टरों ने दी यह सलाह.....
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुंबई

•

image

Subodh Kumar Tripathi

•

Updated: 27 Dec 2020, 11:12 PM IST

साउथ सुपरस्टार रजनीकांत को अस्पताल से छुट्टी मिल गई है। लेकिन उन्हें छुट्टी देने से पहले डॉक्टरों ने एक खास सलाह दी है। जिसके तहत उन्हें बेड रेस्ट करने के लिए कहा गया है।

आपको बता दें कि रजनीकांत को ब्लड प्रेशर की शिकायत होने के बाद उन्हें हैदराबाद के अपोलो हॉस्पिटल में एडमिट किया गया था। जानकारी के अनुसार अस्पताल ने हेल्थ अपडेट देते हुए बताया कि थलाइवा रजनीकांत को 27 दिसंबर को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। उनका कहना है कि अब उनकी तबीयत स्थिर है और वह पूरी तरह से ठीक है। अस्पताल के अधिकारियों ने अभिनेता को तनाव से बचने के लिए शारीरिक गतिविधियों में शामिल ना होने की सलाह दी है। हैदराबाद के अपोलो हॉस्पिटल ने अपने जारी बयान में लिखा, ***** रजनीकांत की बेहतर चिकित्सा स्थिति को देखते हुए उन्हें आज अस्पताल से छुट्टी दी जा रही है, उनका रक्तचाप स्थिर हो गया है और वह बेहतर महसूस कर रहे हैं" डॉक्टरों का कहना है कि अभिनेता को 1 हफ्ते के लिए पूर्ण आराम करने की सलाह दी गई है और उनके रक्तचाप की नियमित रूप से निगरानी की जाएगी। अस्पताल प्राधिकरण ने यह भी कहा कि कोरोना वायरस से बचने की सलाह भी दी गई है।