1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

एक ही अस्पताल में एडमिट हैं राजू श्रीवास्तव और उनके भाई, कॉमेडियन को दिल का दौरा पड़ने की बात से अंजान हैं छोटे भाई

भारत के जाने-माने कॉमेडियन और एक्टर राजू श्रीवास्तव को बुधवार को दिल का दौरा पड़ा था। राजू श्रीवास्तव (Raju Srivastava ) इस वक्त दिल्ली के एम्स हॉस्पिटल में जिंदगी और मौत के बीच जंग लड़ रहे हैं। अभी तक राजू श्रीवास्तव की हालत में सुधार नहीं है। राजू को जिम में वर्कआउट करने के दौरान हार्ट अटैक आया था, जिसके बाद उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Shweta Bajpai

•

Updated: 13 Aug 2022, 10:40 AM IST

raju srivastava younger brother kaju srivastava also admitted in aiims

raju srivastava younger brother kaju srivastava also admitted in aiims

वहीं राजू के PRO गर्वित नारंग ने मीडिया को जानकारी दी कि राजू के छोटे भाई काजू का भी AIIMS में भर्ती हैं और उनका भी इलाज चल रहा है। जानकारी के अनुसार उनका कान के नीचे गांठ का ऑपरेशन हुआ है। बीते 3 दिनों से वे एम्स में एडमिट हैं, लेकिन राजू श्रीवास्तव की सेहत के बारे में उन्हें कोई जानकारी नहीं दी गई है। राजू का इलाज एम्स में ही सेकेंड फ्लोर स्थित कार्डियक यूनिट के आईसीयू में चल रहा है। वहीं काजू का थर्ड फ्लोर पर इलाज चल रहा है।

कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव (Raju Srivastava) को 10 अगस्त को दिल दौरान पड़ने के बाद दिल्ली के AIIMS अस्पताल में भर्ती करवाया गया था, जिसके बाद उनकी हालात काफी गंभीर बताई जा रही थी। हाल में उनको लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है।

10 अगस्त को वर्कआउट के दौरान कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव (Raju Srivastava) को सीने में तेज दर्द उठा और वो गिर पड़े, जिसके बाद जिम ट्रेनर उनको लेकर AIILMS अस्पताल पहुंचे, जहां पता चला कि उनका कार्डियक अरेस्ट आया है, जिसका सीधा असर उनके दिमाग पर हुआ है। कई दिनों तक उनकी स्थिती काफी गंभीर बनी हुई थी, जिसके बाद अब उनकी स्तिथी बेहतर बताई जा रही है। हाल में रजू के सोशल मीडिया अकाउंट पर उनकी हेल्थ अपडेट से जुड़ी जानकारी साझा की गई है, जिसमें बताया गया है कि कॉमेडियन के हाथ-पैरों में हरकत देखने को मिली है। साथ ही डॉक्टर ने भी उनकी स्तिथी पहले से बेहतर बताई है।

बता दें कि उनके परिवार वालों और फैंस के साथ-साथ देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) से लेकर यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath) तक सभी ने उनके परिवार से बातचीत करके हर संभव मदद का आश्वासन जताया है, जिसके बाद से उनके फैंस भी काफी खुश हैं।

आपको बता दें कि 25 दिसंबर, 1963 को कानपुर में जन्मे राजू श्रीवास्तव ने 1988 में आई फिल्म तेजाब से अपने करियर की शुरुआत की और फिर उसके बाद मैंने प्यार किया, बाजीगर, मिस्टर आजाद, आमदनी अठन्नी खर्चा रुपैया, वाह तेरा क्या कहना और मैं प्रेम की दीवानी हूं जैसी फिल्मों में काम किया है। राजू द ग्रेट इंडियन लाफ्टर चैलेंज, कॉमेडी सर्कस, द कपिल शर्मा शो, शक्तिमान जैसे टीवी शो में नजर आ चुके हैं।