24 अप्रैल 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

राकेश बेदी ने 1 करोड़ रुपये वाली खबर पर किया खुलासा, बोले- कहां गया मेरा पैसा, किसकी जेब में हैं?

Rakesh Bedi On 1 Crore Bonus: फिल्म धुरंधर इस समय बॉक्स ऑफिस पर तूफानी कमाई कर रही है। ऐसे में खबर आई थी कि फिल्म के मेकर्स ने खुश होकर राकेश बेदी को 1 करोड़ रुपये बोनस के रुप में दिए हैं। अब खुद इस खबर को लेकर राकेश बेदी ने बड़ा खुलासा किया, लेकिन फिर कुछ ही देर में वह वीडियो डिलीट कर दिया। जो तेजी से वायरल हो रहा है।

3 min read
Google source verification
Rakesh Bedi On Dhurandhar Bonus get 1 Crore Rupees

राकेश बेदी ने 1 करोड़ रुपये मिलने वाली खबर पर तोड़ी चुप्पी

Rakesh Bedi On Dhurandhar Bonus get 1 Crore Rupees: दिग्गज अभिनेताराकेश बेदी इन दिनों अपनी शानदार कॉमिक टाइमिंग और सुपरहिट फिल्म 'धुरंधर' की सफलता का आनंद ले रहे हैं। लेकिन हाल ही में उनके नाम के साथ एक ऐसी खबर जुड़ी, जिसने सोशल मीडिया पर खलबली मचा दी। मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया कि 'धुरंधर' और 'धुरंधर 2' की ऐतिहासिक सफलता (3100 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई) से खुश होकर मेकर्स ने राकेश बेदी को बोनस के तौर पर 1 करोड़ रुपये दिए हैं। इस खबर के मिलते ही हर कोई राकेश बेदी को बधाई देने लगा, उनके फैंस खुश हो गए। अब इसी बीचखुद अभिनेता ने अपनी चुप्पी तोड़ी है और 1 करोड़ रुपये के बारे में खुलासा किया है।

राकेश बेदी ने दिया 1 करोड़ वाली खबर पर रिएक्शन (Rakesh Bedi On Dhurandhar Bonus get 1 Crore Rupees)

राकेश बेदी अक्सर अपने सोशल मीडिया सेगमेंट 'है चाय विद राकेश बेदी' के जरिए फैंस से रूबरू होते रहते हैं। इसी सिलसिले में उन्होंने एक वीडियो शेयर किया (जो अब उनके हैंडल से हटा लिया गया है), जिसमें उन्होंने इन अफवाहों पर मजे लिए। वीडियो में राकेश बेदी कहते नजर आए, "मुझे कई लोगों ने वीडियो भेजे और पूछा कि भाई, आपको 'धुरंधर' से 1 करोड़ रुपये का बोनस मिला है? तो भैया, वो पैसा कहां पड़ा है? किसके घर में रखा है या किसकी जेब में है, मुझे भी बता दो यार! मुझे जगह बता दो ताकि मैं जाकर वो पैसा निकाल लूं, क्योंकि मेरे बैंक अकाउंट में तो अब तक फूटी कौड़ी भी नहीं आई है और न ही वहां कुछ दिख रहा है।"

वायरल हुआ था 'मेरा बच्चा है तू' डायलॉग (Rakesh Bedi Delete Video On her Channel)

बता दें कि आदित्य धर के निर्देशन में बनी फिल्म'धुरंधर'में राकेश बेदी ने 'जमील जमाली' का किरदार निभाया है। फिल्म में उनके और रणवीर सिंह के बीच की केमिस्ट्री को दर्शकों ने खूब सराहा। खासकर उनका एक डायलॉग- 'मेरा बच्चा है तू'- सोशल मीडिया पर इस कदर वायरल हुआ कि वह एक मीम मटेरियल बन गया। इसी लोकप्रियता को देखते हुए कयास लगाए जा रहे थे कि प्रोडक्शन हाउस ने उन पर पैसों की बारिश की है।

डिलीट हुआ वीडियो, फिर भी चर्चा जारी

हैरानी की बात यह है कि सफाई देने के कुछ ही देर बाद राकेश बेदी ने अपने आधिकारिक हैंडल से यह वीडियो डिलीट कर दिया। हालांकि, तब तक यह वीडियो दूसरे प्लेटफॉर्म्स पर वायरल हो चुका था। फिलहाल, उनके इस बयान से यह तो साफ हो गया है कि 1 करोड़ की यह भारी-भरकम रकम अभी सिर्फ कागजों और अफवाहों तक ही सीमित है।

राकेश बेदी बॉलीवुड के उन गिने-चुने कलाकारों में से हैं, जो गंभीर से गंभीर बात को भी हंसी-मजाक में कह देते हैं। 'धुरंधर' की सफलता ने उनके करियर को एक नई ऊंचाई दी है, और भले ही उन्हें फिलहाल बोनस न मिला हो, लेकिन दर्शकों से मिल रहा प्यार किसी 'करोड़ों के बोनस' से कम नहीं है।

बड़ी खबरें

View All

बॉलीवुड

मनोरंजन

ट्रेंडिंग