1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Video: राखी सावंत ने पीएम मोदी से की अजीब डिमांड, अमेरिका से लाना ये खास चीज

राखी का एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है जिसमें उन्होंने देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (PM Modi) से अमेरिका से अपने लिए कुछ लाने को कहा है
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Pratibha Tripathi

•

Updated: 26 Sep 2021, 12:18 AM IST

Rakhi sawant demand

Rakhi sawant demand

नई दिल्ली: हमेशा बेबाक बयानों से चर्चा में रहने वाली राखी सावंत आए दिन किसी ना किसी वजह से सुर्खियों में बनी रहती हैं। वो कुछ न कुछ ऐसी चीजें करती हैं, जिससे लोगों का ध्यान उनकी ओर आकर्षित हो ही जाता है। अब राखी सावंत ने फिर से ऐसी बाते बोली है जिस सुन फैंस खुद हैरान हो गए है। राखी सांवत ने इस बार पीएम मोदी को अपना निशाना बनाया है।

पीएम मोदी इन दिनों अमेरिकी दौरे पर गए है। इस दौरान राखी ने पीएम मोदी कुछ खास चीजें लाने की डिमांड रखी है। राखी सावंत का यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

वायरल हो रही राखी सावंत के इस वीडियो को विरल भयानी के इंस्टाग्राम पेज पर शेयर किया है। वीडियो में आप देख सकते है कि राखी जैसे ही जिम से बाहर आती हैं। बाहर खड़े कुछ पत्रकार उनसे पीएम मोदी के अमेरिका दौरे के बारे में सवाल करते हैं. इस पर राखी कहती है: "नमस्कार मोदी जी मैं बहुत खुश हूं कि आप अमेरिका गए हैं, वहां के सारे इंडियंस को प्यार देना और उनको मेरा मैसेज दीजिएगा। उनसे कहिएगा कि मैं आप सबको बहुत प्यार करती हूं। वापस लौटते समय मेरे लिए थोड़ा शॉपिंग कर लीजिएगा। मेरे लिए डॉलर लेते आना।"

राखी सावंत के द्वारा की गई इस तरह की डिमांड के सुन हर कोई हैरान है। इतना ही नही वीडियो के अंत में राखी ने फैन्स को नया सरप्राइज देने की बात भी कही है। बता दें कि राखी सावंत अभी हाल ही बिग बॉस के घर पर नजर आई थीं। इस समय राखी के पास कई नए प्रोजेक्ट्स की भरमार है।जसिकी शूंटिग के लेकर वो काफी व्यस्त भी चल रही हैं।