हाल ही में राखी सावंत आजीबो-गरीब हेयरस्टाइल में स्पॉट हुईं। उन्हें देखते ही हमेशा की तरह पापाराजी ने उन्हें घेर लिया और तरह तरह के सवाल किए। पापाराजी ने जब पूछा कि राखी सावंत से सुष्मिता और ललित मोदी के अफेयर के बारे में बोलने को कहा गया तो वह हाथ से अपनी हंसी छिपाती नजर आईं और फिर खुद को संतुलित करते हुए कहा, 'वाह ललित जी क्या हाथ मारा हुआ है। डायरेक्ट सुष्मिता सेन। असल में ललित जी और सुष्मिता को मैंने देखा तो मुझे बाप बेटी लगे। वो (सुष्मिता) एक फॉर्मर मिस यूनिवर्स है लेकिन वो (ललित) कौन हैं?