6 मई 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

लाइमलाइट से दूर रहते हैं स्टार्स के ये भाई-बहन, कैमरे के सामने आना नहीं पसंद

ऐश्वर्या राय के भाई का नाम आदित्य है। वो मर्चेंट नेवी में इंजीनियर रह चुके हैं।

2 min read
Google source verification

image

Priti Kushwaha

Aug 23, 2018

Raksha Bandhan Special bollywood known siblings

Raksha Bandhan Special bollywood known siblings

सेलिब्रिटीज को देखकर हमारे मन में एक ही बात आती है और वो ये कि असल जिंदगी में आखिर ये सितारे कैसे होंगे। लेकिन यकीन मानिए हमेशा ही लाइमलाइट में रहने वाले सितारे और परिवार के लोग भी हमारी तरह ही सादगी से जिंदगी जीना पसंद करते हैं। बॉलीवुड के कई ऐसे स्टार्स हैं जिनके भाई-बहनों को आपने कैमरे के सामने आते नहीं देखा होगा। रक्षाबंधन के इस मौके पर हम आपको ऐसे ही 5 भाई-बहनों के बारे में बताने जा रहे हैं जो लाइमलाइट से कोसो दूर रहना पसंद करते हैं। तो आइए जानते हैं उनके बारे में...

शाहरुख खान- शहनाज:
शाहरुख खान ही नहीं उनका पूरा परिवार ही हमेशा लाइमलाइट में रहता है। लेकिन उनके परिवार का एक ऐसा शख्स है जो कैमरे के सामने आना पसंद नहीं करता। वह शख्स है शाहरुख की बड़ी बहन शहनाज।

ऐश्वर्या राय बच्चन-आद‍ित्य राय:
ऐश्वर्या राय के भाई का नाम आदित्य है। वो मर्चेंट नेवी में इंजीनियर रह चुके हैं। आदित्य फिल्म 'दिल का रिश्ता' भी प्रोड्यूस कर चुके हैं, जिसमें ऐश्वर्या ने लीड रोल निभाया था। आदित्य हमेशा ही कैमरे से बचते नजर आते हैं।

अक्षय कुमार-अल्का भाट‍िया:
अक्षय कुमार की बहन अल्का उस समय पहली बार चर्चा में आईं थीं जब उन्होंने 15 साल बड़े बिजनेसमैन सुरेंद्र हीरानंदानी से शादी की थी। उनके बारे में लोग कम लोग ही जातने हैं।

अनुष्का शर्मा-करनेश शर्मा:
क्रिकेटर विराट कोहली की पत्नी और एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा के भाई करनेश उनके प्रोडक्शन 'क्लीन स्लेट फिल्म्स' के को-फाउंडर हैं। वह मर्चेंट नेवी में भी बतौर ऑफ‍िसर काम कर चुके हैं। उनकी फोटो मीडिया में कम ही आती है।

प्र‍ियंका चोपड़ा-सिद्धार्थ कपूर:
प्रियंका इन दिनों अपनी शादी की खबरों को लेकर मीडिया में चर्चा में बनी हुई हैं। जहां प्रियंका मीडिया में छाई रहती हैं वहीं उनके भाई सिद्धार्थ नॉन ग्लैमरस लाइफ जीना पसंद करते हैं।