मशहूर एक्ट्रेस श्री देवी के यूं तो बहुत चाहने वाले थे, बला की खूबसूरत, चुलबुली, बड़ी बड़ी आंखों वाली श्रीदेवी को देख राम गोपाल वर्मा भी दीवाने हो गए थे। राम गोपाल वर्मा एक्ट्रेस को काफी पसंद करते थे। राम गोपाल की लाइफ में बहुत उतार-चढ़ाव आएं, लेकिन श्रीदेवी के लिए उनकी दीवानगी कभी कम नहीं हुई। राम गोपाल वर्मा ने मीडिया को दिए एक बार इंटरव्यू में बताया था कि तेलुगू फिल्म ‘पदहारेला वायासु’ देखने के बाद श्रीदेवी को लेकर दीवानगी शुरू हुई थी। फिल्म देखकर सिनेमाहाल से बाहर निकलने के बाद राम को लगा था कि श्रीदेवी सच में हो ही नहीं सकती हैं। राम गोपाल ने श्रीदेवी की कई फिल्मे देख डालीं। हर फिल्म देखने के बाद श्रीदेवी का जादू उनके सिर पर चढ़ता ही जा रहा था। श्रीदेवी उन्हें किसी दूसरी दुनिया की लगती थीं। राम गोपाल वर्मा अपनी फिल्म ‘शिवा’ बनाने के दौरान तो चेन्नई में नागार्जुन के ऑफिस से निकलकर अक्सर श्रीदेवी के घर के पास खड़े हो जाते थे। एक्ट्रेस की एक झलक पाने के लिए राम गोपाल उनके घर के बाहर घंटों इंतजार करते रहते थे।