16 जनवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

‘मैं बोनी कपूर को माफ नहीं करूंगा, उन्होंने एक परी को स्वर्ग से रसोई में ला दिया’

राम गोपाल वर्मा ने अपनी बुक गंस एंड थाइज में श्रीदेवी को सुंदरता की देवी बताया और उनके पति बोनी कपूर के लिए नाराजगी जाहिर की

less than 1 minute read
Google source verification

image

Divya Singhal

Nov 30, 2015

sridevi-ramgopal verma

sridevi-ramgopal verma

मुंबई। अक्सर विवादों में रहने वाले फिल्ममेकर राम गोपाल वर्मा ने हाल ही में अपनी ऑटोबायोग्राफी के बारे में बात करते हुए श्रीदेवी के लिए अपने प्यार का इजहार किया। अपनी बुक गंस एंड थाइज में उन्होंने श्रीदेवी को सुंदरता की देवी बताया और उनके पति बोनी कपूर के लिए अपनी नाराजगी जाहिर की।

वर्मा ने श्रीदेवी के प्रति अपने प्यार का स्वीकार करते हुए कहा कि ये एक प्यार का अट्रैक्शन था। मैं बहुत उत्साहित था, लेकिन ये मेरी भावनी थी। किसी की किसी के लिए चाहत हो सकती है, फिर चाहे वह कोई आम शख्स हो या सेलिब्रिटी, आप उस फीलिंग का मजा लेते हैं। ये एक तरह से नशे की तरह है।

उन्होंने श्रीदेवी के पति बोनी के प्रति अपनी नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि श्रीदेवी को बनी कपूर की रसोई में चाय बनाते देखना बहुत निराशाजनक था। मैं उन्हें कभी माफ नहीं करूंगा, क्योंकि उन्होंने एक परी को स्वर्ग से अपने घर की रसोई में ला दिया। श्रीदेवी के अलावा वर्मा से उर्मिला मातोडकर को लेकर भी सवाल किए गए। उर्मिला को उनकी फेवरेट एक्ट्रेस माना जाता था।

वर्मा ने अपनी बुक में बताया कि रंगीला बनाने का एक बड़ा कारण उर्मिला की खूबसूरती को कैमरे में कैद करना था। उन्होंने कहा कि मुझे लगता है कि डायरेक्टर का किरदारों के साथ घुलना-मिलना जरूरी है। यह उस तरह से है जैसे मैंने सरकार में अमिताभ बच्चन को शूट किया। जाहिर तौर पर वे एक महिला नहीं हैं, लेकिन मुझे उनकी नजदीकी फोटोज लेना और करीबी हावभाव को दिखाकर अच्छा लगा।

ये भी पढ़ें

image