फिल्म निर्देशक ने ट्वीटर पर अपना एक वीडियो पोस्ट किया। इसके साथ ही उन्होंने लिखा, ' मैं पुलिस की कस्टडी में हूं क्योंकि मैंने सच्चाई बताई है। आंध्रप्रदेश में लोकतंत्र है ही नहीं। अपने अगले ट्वीट में लिखा, ' सूचित करते हुए माफी चाहता हूं कि रविवार को 4 बजे जो प्रेस मीट होनी थी वह रद्द हो गई है क्योंकि आंध्रपद्रेश पुलिस ने मुझे विजयवाड़ा में आने ही नहीं दिया और वापस हैदाराबाद जाने को के लिए कहा।