फिल्म में पौराणिक क्लाइमेक्स दिया गया है, जिसमें राम चरण को 'भगवान श्री राम' के अवतार में दिखाई दे रहे हैं. इतना ही नहीं इस फिल्म के अलावा भी इंडस्ट्री में कई फिल्में हैं जो पौराणिक कथाओं (Mythology Movies) पर बनी हैं और जल्द रिलीज होने जा रही हैं. इनमें अक्षय कुमार (Akshay Kumar) की राम सेतु (Ram Setu) से लेकर रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) की ब्रह्मास्त्र (Brahmastra) तक का नाम शामिल है.