गीक पिक्चर्स के को-फाउंडर अर्जुन अग्रवाल ने आभार जताते हुए कहा- भारतीय संसद की इस पहल से हम बेहद सम्मानित महसूस कर रहे हैं। ये हमारे लिए गर्व की बात है कि हमारे काम को इतने बड़े स्तर पर सराहा जा रहा है। ये सिर्फ एक फिल्म की स्क्रीनिंग नहीं, बल्कि हमारी समृद्ध विरासत और रामायण की अमर कहानी का जश्न है, जो आज भी हमें प्रेरणा देती है और सही राह दिखाती है।