एक्ट्रेस सामंथा अक्किनेनी के चैट शो में उन्होंने अपनी हेल्थ और स्ट्रगल के बारे में बताते हुए कहा, "जब जीवन तेजी से आगे बढ़ रहा था, तब अचानक से एक ब्रेक लग गया, हार्ट में केल्किफिकेशन (पत्थरना) होने की वजह से काफी दिक्कत हो गई, किडनी फेल हो गई , ऐसी स्थिति आ गई कि 70 परसेंट स्ट्रोक का खतरा था, वहीं 30 परसेंट सीधा मौत का खतरा था" राणा की यह बातें सुनकर सामंथा भी इमोशनल हो गई । क्योंकि उन्होंने भी देखा कि किन परिस्थितियों का सामना राणा दग्गुबाती को करना पड़ा था। वर्क फ्रंट की बात करें तो राणा दग्गुबाती फिल्म हाथी मेरे साथी में नजर आएंगे। वैसे पहले राणा ने किडनी ट्रांसप्लांट की खबरों को सिरे से खारिज किया था और कहा था कि वह एकदम स्वस्थ है। और लोगों को उनके प्रति प्यार के लिए शुक्रिया।