नई दिल्ली। बॉलीवुड अभिनेता ऋषि कपूर (Rishi Kapoor)की अचानक हुई मौत से पूरी फिल्म इंडस्ट्री(Film industry) को एक बहुत बड़ा झटका लगा है। हर किसी के दिल में उनकी यादें अभी भी ताजा है जिसके चलते हर कोई उनकी तस्वीरों या पुराने वीडियो को शेयर करते हुए उनकी याद कर रहा है। और उनके परिवार को भी इस दुख भरी घड़ी को सहने की प्रार्थना ईश्वर से कर रहा है। लेकिन इसी के बीच खबरें ये आ रही है कि एक्टर रणबीर कपूर(Ranbir Kapoor ) को अपने पिता की मौत से कुछ ज्यादा फर्क नही पड़ा है। इसलिए वो अब मां नीतू कपूर(Neetu Kapoor ) का साथ छोड़ आलिया भट्ट(Alia Bhatt) के साथ रहना चाहते है।