
बॉलीवुड के कई दिग्गज अभिनेता और अभिनेत्रियों ने साल 2021 और साल 2022 के शुरुआती दौर में अपनी शादी काफ़ी धूमधाम से रचाई हैं। आपको बता दें कि 11 साल तक एक कमिटेड रिलेशनशिप में रहने के बाद राजकुमार राव और पत्रलेखा ने नवंबर 221 में चंडीगढ़ में इंटीमेट वेडिंग सेरेमनी में शादी के बंधन में बंधे हैं। दोनों की जोड़ी फ़ैन्स को काफ़ी पसंद आई। वहीं बॉलीवुड की हॉट एक्ट्रेस कैटरीना कैफ़ और विक्की कौशल ने भी शाही अंदाज़ में शादी किया।
फैंस को अब बेसब्री से दिग्गज अभिनेत्री आलिया भट्ट और रणबीर कपूर के शादी का इंतज़ार हैं। इसी बीच ख़बर यह भी आ रही है कि अप्रैल में रणबीर कपूर और आलिया भट्ट शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। दोनों की शादी के लिए दोनों परिवारों ने तैयारियां भी शुरू कर दिया हैं।
रणवीर कपूर और आलिया भट्ट का शादी बॉलीवुड के लिए एक चर्चा का विषय बना हुआ हैं। ख़बरों की मानें तो रणवीर और आलिया इसी साल अप्रैल में शादी की योजना बना रहे हैं और कपूर और भट्ट दोनों परिवार में इस बड़े आयोजन के लिए भी तैयारियां शुरू कर दी हैं। सूत्रों की मानें तो दोनों की शादी राजस्थान के रणथंभौर में होगी।
आपको बता दें कि रणबीर आलिया को रणथंभौर काफ़ी ज़्यादा पसंद हैं। दोनों ने यहाँ काफ़ी ज़्यादा टाइम स्पेंड किया है पिछले साल दिसंबर में शादी के बंधन में बँधे विक्की कौशल और कैटरीना कैफ़ ने भी रणथंभौर को अपनी शादी के के लिए चुना था। दोनों की शादी किसी शाही शादी से कम नहीं थी।
Updated on:
6 Feb 2022, 10:22 PM IST
Published on:
6 Feb 2022, 9:23 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.